Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा

सोमवार को भी बीएसए कार्यालय का ताला नहीं खुल सका.
News Desk 1 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SHIKSHA_MITRA_2

बलिया से कृष्णकांत पाठक

अपनी मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन छठवें दिन सोमवार को भी जारी रहा. विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों से मिल रहे समर्थन से शिक्षामित्रों का आंदोलन निर्णायक रूप लेता जा रहा है. सोमवार को भी बीएसए कार्यालय का ताला नहीं खुल सका. इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठन के नेताओं ने न सिर्फ शिक्षामित्रों के समर्थन में हुंकार भरा, बल्कि हर कदम पर साथ चलने का आह्वान भी किया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सड़क पर उतरे शिक्षामित्रों को हर किसी का समर्थन मिल रहा है. 17 साल तक बेसिक शिक्षा को सींचने वाले शिक्षामित्रों के सामने अचानक उत्पन्न हुई विषम परिस्थिति में शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत 54 संगठनों के अलावा प्रधान संघ भी समर्थन में उतर आया है. सोमवार को धरना सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने दो टूक कहा कि शिक्षामित्रों के साथ अन्याय हुआ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए. कहा कि कर्मचारियों में वह शक्ति है, जो किसी भी सरकार को उखाड़ सकती है.

केन्द्र हो या प्रदेश सरकार, कर्मचारियों ने समय-समय पर अपनी एकता के बदौलत जीत दर्ज की है. शिक्षामित्रों की 17 साल की मेहनत को यूं ही चकनाचूर नहीं किया जा सकता. कर्मचारी नेताओं ने अल्टीमेटम दिया कि जरूरत पड़ी तो शिक्षामित्रों के समर्थन में जिले के सभी कार्यालयों में ताला लटका दिया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में हर रोज शिक्षामित्र मर रहे है, उनके सामने कोई विकल्प नहीं है. बावजूद इसके सरकार की चुप्पी समझ से परे है. कहा कि सरकार मुंह खोले, अन्यथा कर्मचारी मुंह खुलवाने का भी तरीका जानते है. ब्रजेश सिंह, अभय मिश्र, अविनाश उपाध्याय, वीरेन्द्र यादव, तेजप्रताप सिंह, अनिल सिंह, अनिल वर्मा, सुशील त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, अशोक यादव, सुनील सिंह, शिवकुमार मिश्र, अक्षय कुमार राय, सरल यादव, काशीनाथ यादव, पंकज सिंह, रणजीत सिंह, अजय सिंह, सुशील चौबे, घनश्याम चौबे, लल्लन यादव, अखिलेश पांडेय, वेदप्रकाश पांडेय, नमोनारायण सिंह, पूनम तिवारी, रंजना पांडेय, नीतू उपाध्याय, रामराज तिवारी, मंगला यादव, पवन सिंह इत्यादि ने सभा को सम्बोधित किया. अध्यक्षता पशुराम यादव व संचालन अनिल मिश्र ने किया.

कर्मचारियों की रोजी-रोटी के साथ सरकार राजनीति न करें, अन्यथा कर्मचारी उसका माकूल जबाब देना जानते हैं. शिक्षामित्रों के सामने अचानक विषम परिस्थिति खड़ी है, ऐसे में सरकार को त्वरित निर्णय लेना चाहिए. ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हों – सत्या सिंह (संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद की जिलाध्यक्ष) 

शिक्षा मित्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो शिक्षामित्रों के समर्थन में जनपद के एक-एक विभाग में ताले लटका दिये जाएंगे, जिसकी सभी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी. सरकार कर्मचारियों के सब्र की परीक्षा न लें -बलवंत सिंह (शिक्षक-कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष)

यह लड़ाई शिक्षामित्रों की नहीं, बल्कि शिक्षक समुदाय की है. जब-जब संकट पड़ा है, शिक्षकों ने आंदोलन के बल पर जीत हासिल की है. जरूरत पड़ी तो शिक्षक बच्चों के साथ सड़कों पर होंगे. सभी स्कूलों में ताला लटका मिलेगा. शिक्षामित्रों की हर लड़ाई में हम साथ-साथ होंगे -जितेन्द्र सिंह (प्राशिसं के जिलाध्यक्ष )

(तस्वीर प्रतीकात्मक)

Related

Tags: बलिया बीएसए बेसिक शिक्षा शिक्षा मित्र

Post navigation

Previous: 31/07/2017 – आज की खबरें अभी पढ़ें, सिर्फ 1 मिनट में
Next: मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.