Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सरयू की लहरें हाई फ्लड लेवल की ओर, गंगा के जलस्तर में भी बढ़ाव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सरयू की लहरें हाई फ्लड लेवल की ओर, गंगा के जलस्तर में भी बढ़ाव

गंगा और सरयू में बढ़ाव जारी रहने के चलते अब नदी के पेटे से कई स्थानों पर ऊपर पानी आने लगा है
News Desk 23 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बांसडीह /बलिया से रविशंकर पांडेय

जिले में गंगा और सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ाव जारी है. उधर, गायघाट में गंगा के जलस्तर में गुरुवार को भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जबकि टोंस नदी घटाव पर है. डीएसपी हेड पर लाल निशान पार कर चुकी सरयू नदी की लहरें हाई फ्लड लेवल (66 मीटर) की ओर बढ़ रही है. नदियों के उफान में कई एकड़ उपजाऊ जमीन विलीन हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें – बैरिया विधायक ने बाढ़ विभाग के जेई और ठेकेदारों की क्लास लगाई

बाढ़ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर और गायघाट में गंगा नदी बढ़ाव पर है. वहीं, डीएसपी हेड पर सरयू खतरा विन्दु 64.01 मीटर को पार कर 64.450 मीटर पर बह रही है. चांदपुर गेज पर सरयू 57.52 मीटर तथा मांझी में 54.10 मीटर रिकार्ड किया गया. चांदपुर और माझी में खतरा बिन्दु क्रमश: 58 व 55.15 मीटर है. दोनों नदियों में बढ़ाव जारी रहने के चलते अब नदी के पेटे से कई स्थानों पर ऊपर पानी आने लगा है. कई स्थानों पर किसानों के फसल डूबने लगे हैं. इससे तटवर्ती लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं.

बांसडीह तहसील क्षेत्र के दियारा क्षेत्र के रिगवन छावनी, नवकागाँव, बिजलीपुर, कोटवा, मल्लाहि चक, चक्की दियर, टिकुलिया, पर्वतपुर, रघुबर नगर आदि गाँवो के किसानों के के लगभग हजारों एकड़ खेत घाघरा में समाहित हो चुके हैं. कोडर क्षेत्र के नाम से मशहूर आठ गाँवों की फसले दहताल के पानी से (दहताल मुड़ियारी से लेकर पकड़िया पर्वतपुर रेगुलेटर) मुड़ियारी, शकरपुरा, बरियारपुर, पर्वतपुर, पकड़िया, सारँगपुर, मंझरिया, गोसाईपुर आदि गाँवों के हजारों किसानों के हजारों एकड़ फसल जिसमे बाजरा, मक्का, गन्ना, धान आदि फसलें सरयू के पानी से डूब गए हैं. इन गाँवों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं.

उधर सरयू के तटवर्ती गांव की उपजाऊ जमीन को हमेशा की तरह इस बार भी धीरे-धीरे नदी काटकर अपने आगोश में ले रही है. दो दिन सरयू का पानी घटाव पर था, लेकिन इलाके के लोग परेशान रहे. नदी का रौद्र रूप देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई. विवशता तो यह है कि उन्हें अपनी जमीन को बचाने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा. सुरसा की तरह आए दिन नदी कई बीघा उपजाऊ जमीन को अपने आगोश में ले रही है. पेड़ भी नदी में समाहित हो रहे हैं. इससे दियारे के लोग भय में है.

घाघरा के छाड़न में डूबने से वृद्ध की मौत

इसी क्रम में रेवती थाना क्षेत्र के नूरपुर रेखहां गांव निवासी एक वृद्ध की मृत्यु बुधवार की अपराह्न घाघरा के छाड़न में डूबने से हो गई. सूचना मिलने के बाद एसआई सदानंद यादव ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया. नूरपुर रेखहां निवासी पूनदेव यादव (60) पुत्र स्व. मुखलाल यादव भैंस चराने के लिए गोबरही, भोपालपुर स्थित सरयू के छाड़न को भैंस की पूंछ पकड़ कर पार कर रहे थे. इसी बीच उनका एक चप्पल पैर से निकल गया. चप्पल को पकड़ने के प्रयास में उनकी भैंस की पूंछ छूट गई. पूनदेव तैरना नहीं जानते थे, जिससे वे डूब गए.

Related

Tags: कटान कोटवा गायघाट पर्वतपुर बक्सर बरियारपुर बलिया बाढ़ बांसडीह बिजलीपुर मंझरिया मल्लाहि चक मुड़ियारी रघुबर नगर रिगवन छावनी रेवती शकरपुरा सारँगपुर

Post navigation

Previous: चारों तरफ से घिरता देख चोर ने की अंधाधुंध फायरिंग, गृह स्वामी गंभीर
Next: रक्षाबंधन, महावीरी झंडा जुलूस और बकरीद के त्योहार पर नहीं निकलेगा कोई भी जुलूस

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.