Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चारों तरफ से घिरता देख चोर ने की अंधाधुंध फायरिंग, गृह स्वामी गंभीर
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चारों तरफ से घिरता देख चोर ने की अंधाधुंध फायरिंग, गृह स्वामी गंभीर

मात्र लाठी-डंडे के साथ चोरों का पीछा कर रह थे ग्रामीण, मौके पर पहुंच राइफलधारी सिपाहियों ने उनके साहस को बढ़ा दिया
News Desk 23 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
सिकन्दरपुर (बलिया) से संतोष शर्मा

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिवांकला के नेमा के टोला गांव में बुधवार की रात चोरों ने चोरी की नीयत से एक किसान के मकान पर धावा बोला दिया. परिवार में जागरण होने और ग्रामीणों की सक्रियता से चोर विफल रहे. इस दौरान ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. साथ ही चोर द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 55 वर्षीय किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है. सूचना पा कर रात में ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले कर उससे पूछताछ के आधार पर चोरी में शामिल एक अन्य को भी छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया. सूचना पा कर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ ने रात में ही मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर मातहतों को आवश्यक निदेश दिया.

चोरों की भनक लगते ही पूरा गांव इकट्ठा हो गया

जानकारी के अनुसार गांव निवासी केदार चौधरी (45) पुत्र स्वर्गीय शंकर चौधरी के परिवार के सदस्य बुधवार की रात भोजनोपरांत घर में गहरी नींद में सो रहे थे. उसी दौरान अपने मकान के छत पर मोबाइल देख रहे गांव के एक युवक ने केदार चौधरी के सगे भाई दीना चौधरी (50) को मोबाइल पर सूचना दिया कि आपके घर के बाहर कुछ लोग खड़े हो कर इधर उधर ताक झांक रहे हैं. सूचना पाकर दीना चौधरी अपने परिवार के सदस्यों के साथ वास्तविकता जानने के लिए मकान के बाहर आए. तब तक चोर दीवार फांद कर मकान के अंदर दाखिल हो चुके थे. उसके बाद परिजनों ने घर के कोने कोने तक चोरों को ढूंढा, पर उनका कहीं पता नहीं चला. इसी दौरान यह बात पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई तथा सैकडों की संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं लाठी डंडे लेकर केदार चौधरी के मकान को चारों तरफ से घेर लिए.

तभी घर में घुसे चोर अचानक दीवार फांद कर भागने लगे

इसी दौरान बाहर खड़े एक चोर ने अपने अन्य साथियों को फंसता देख कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया. इसी दौरान घर में घुसे चोर अचानक दीवार फांद कर भागने लगे. उसी दौरान सूचना पाकर हल्का के गश्त से भागे भागे मौके पर पहुंचे सिपाही गोविंद मौर्य व हरिश्चंद ग्रामीणों के साथ चोरों का पीछा करने लगें तथा एक चोर को खेत में दौड़ाकर पकड़ लिए. वहीं एक चोर द्वारा अपने बचाव मे चलाई गई एक गोली केदार चौधरी के पेट में जा लगी. जिससे वह घायल हो कर जमीन पर गिर गए. इस दौरान आनन-फानन में केदार चौधरी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया

घटना डकैती नहीं, चोरी की है – क्षेत्राधिकारी पवन कुमार

क्षेत्राधिकारी पवन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नेमा के टोला गांव में बुधवार की रात में हुई घटना डकैती नहीं, बल्कि चोरी की है. बताया कि घटना को ले कर दीनानाथ यादव की तहरीर पर भादंवि की धाराओं 307, 457 व 380 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल अभय खरवार पुत्र खुरू खरवार, रंगू खरवार पुत्र राम आशीष खरवार निवासीगण बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी हेतु सक्रियता से प्रयास किया जा रहा है.

ग्रामीणों और हल्का सिपाहियों ने चोरों के मंसूबे को विफल कर दिया

सिकन्दरपुर क्षेत्र के नेमा के टोला गांव में बुधवार की रात में किसान परिवार यहां पड़ी चोरी की घटना को जिस अदम्य साहस से ग्रामीणों व हल्का सिपाहियों ने विफल कर दिया. उसकी क्षेत्र में सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है. लोगों का कहना है कि चोर का मात्र लाठी डंडे के साथ पीछा कर रहे ग्रामीणों को थाने के राइफलधारी  साहसी सिपाहियों गोविंद मौर्य और हरिश्चंद का साथ मिल जाना उनके साहस को बढ़ा दिया. जिस का फल मौके से एक चोर को गिरफ्त में लिया जाना है. लोगों का यह भी कहना है कि यदि नागरिक इसी तरह का साहस करें और पुलिस घटनास्थल पर समय से पहुंच जाए तो चोरी डकैती जैसे अपराधों पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है. कारण कि अपराधों पर नियंत्रण में जनता व पुलिस का बेहतर तालमेल आवश्यक होता है.

Related

Tags: चोरी डकैती पुलिस बक्सर बलिया बिहार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: मणिमंजरी के परिजनों की सीबीआई जांच की मांग मान ले सरकार – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
Next: सरयू की लहरें हाई फ्लड लेवल की ओर, गंगा के जलस्तर में भी बढ़ाव

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.