जीत के बाद सिकंदरपुर पहुंचे संजय यादव का जबरदस्त स्वागत

सिकंदरपुर (बलिया)। जीत की घोषणा और प्रमाण पत्र लेकर बलिया से यहां आते ही नवनिर्वाचित भाजपा विधायक संजय यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. वह वाहनों के लंबे काफिले के साथ जैसे ही स्थानीय बस स्टेशन चौराहा पर पहुंचे पहले से ही प्रतीक्षारत कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और गगनभेदी नारे लगाते हुए मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया.

उनके साथ पूर्व मंत्री राजधारी, वरिष्ठ नेता रवि राय, संजय जायसवाल, रवि उदय राय हरि, भगवान चौबे आदि थे. स्वागत करने वालों में अनिल कुमार बरनवाल, प्रयाग चौहान, डॉ. उमेश चंद, पारस नाथ शर्मा, अरविंद राय, गणेश सोनी, लाल बचनन शर्मा, सुनील शर्मा, छोटक चौधरी, अजीत राय, चंदन राय आदि थे. बाद में वह चौराहा स्थित जगरनाथ चौधरी की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद यहां से जल्पा मंदिर पहुंचे, जहां मत्था टेकने के बाद अन्य सभी आस्था केंद्रों पर हाजिरी देते करमौता स्थित अपने आवास पर चले गए.