Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने कृषि मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • राजनीति

राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने कृषि मंडी परिसर में धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति का पर्व

गहनतम की निशा बीती, भोर आया भाग्य लेकर... जैसे सांघिक गीत गाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार 15 जनवरी 2023 को बलिया जिले के तिखमपुर स्थित कृषि मंडी में मकर संक्रांति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया.
Assignment Desk 15 January, 2023
Rastriy Swayam Sangh_01

प्रांत सेवा प्रमुख ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
बलिया.सक्रांति का यह पर्व आया, ज्ञान का संदेश लेकर.

गहनतम की निशा बीती, भोर आया भाग्य लेकर… जैसे सांघिक गीत गाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के स्वयंसेवकों द्वारा रविवार 15 जनवरी 2023 को बलिया जिले के तिखमपुर स्थित कृषि मंडी में मकर संक्रांति उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया.
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त सेवा प्रमुख रविशंकर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे. जिला संघचालक भृगजी व नगर संघचालक बृजमोहन जी द्वारा भारत माता, पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार व पूज्य श्रीगुरुजी माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. ध्वजारोहण व एकलगीत के बाद मुख्य अतिथि ने मकर संक्रांति उत्सव के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति का उत्सव संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमुख उत्सवों में से एक उत्सव है. आज के दिन भगवान भास्कर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं तथा दक्षिणायन समाप्त होकर उत्तरायण प्रारंभ होता है. सृष्टि पुनः अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निर्जीवता से जीवन की ओर जाने लगती है. इसीलिए प्राचीन काल से ज्ञान रूपी प्रकाश की उपासना करने वाले भारतीय जीवन में इस दिन का महत्व है. मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का प्रतीक है.

उन्होंन बताया प्रत्येक माह में संक्रांति होती है. सूर्य द्वारा एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की घटना को संक्रांति कहते हैं। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य होता है कि लोगों के बीच समरसता का भाव जगे. यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर, अकर्मण्यता व आलस्य से कर्मठता की ओर प्रवृत्त होने की प्रेरणा देता है. यह पर्व सामाजिक कुरीतियों, समस्त भेदभाव को दूर कर सामाजिक समता व समरसता स्थापित करने का शुभ दिन है.
उन्होंने बताया कि जैसे हम सभी जानते हैं कि मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व हो जिस प्रकार गुण स्वयं को अग्नि पर तपाकर व गलाकर बिखरे हुए तिल के दानों को अपने साथ जोड़ लेता है और एक स्वादिष्ट व्यंजन का निर्माण करता है, ठीक उसी प्रकार हमें भी गुड़ की भूमिका निभानी है और स्वयं को तपाकरकर अपने संपूर्ण समाज को समरसता व एकता के सूत्र में पिरोना है.
उन्होंने संघ स्थापना व विकास के बारे में विस्तार से बताया कि परम पूज्य डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी ने समाज में जिन गुणों की आवश्यकता का अनुभव किया उन्हीं के अनुरूप उत्सवों की योजना की. प्रत्येक उत्सव किसी विशेष गुण की ओर इंगित करता है. भारतीय पर्व त्योहारों का संबंध नक्षत्रों, राशियों के अलावा ऋतु परिवर्तन, परंपराओं और लोक संस्कृति से भी है. हमारे आध्यात्मिक पौराणिक ग्रंथों में इसका विस्तार से वर्णन किया गया है. मकर संक्रांति भी इसी पर्व परंपरा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है.

मकर संक्रांति जहां संस्कृति, समाज और ज्योतिष से जुड़ा पर्व है वहीं यह विज्ञान और सूर्य से भी उतना ही जुड़ा हुआ है.जिला संघचालक द्वारा आशीर्वचन के बाद संघ प्रार्थना हुई व उसके बाद लगभग पंद्रह सौ व्यक्तियों ने खिचड़ी का आनन्द लिया.
इस अवसर पर सह जिला संघचालक विनोद जी, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, गोरक्षप्रान्त के प्रांत गौ सेवा प्रमुख अखिलेश जी, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जितेंद मिश्र, नगर प्रचारक विशाल के साथ नगर, जिला, विभाग के कार्यकर्ता स्वयंसेवक, विचार परिवार के कार्यकर्ता व सर्व समाज के व्यक्ति उपस्थित थे.
कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर थे.अतिथियों का परिचय ओम प्रकाश राय ने कराया. उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: दलित एवं राजभर बस्ती में जाकर वेलफेयर सोसाइटी की सचिव ने बांटा कंबल
Next: बलिया LIVE NEWS SHORTS 

ये भी पढ़ें

Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026
Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.