Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • नव सृजित बैरिया नगर पंचायत में विकास योजनाओं की बरसात
  • जिला जवार

नव सृजित बैरिया नगर पंचायत में विकास योजनाओं की बरसात

लगभग 11 करोड़ की लागत वाली तीन दर्जन योजनाओं का सांसद भरत सिंह ने किया शिलान्यास
General Desk 11 February, 2018 1 minute read

http://https://youtu.be/YERbhfqrR9M

142 प्रकाश स्तम्भों का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत वाली तीन दर्जन योजनाओं का सांसद भरत सिंह ने किया शिलान्यास

बैरिया(बलिया)। नवसृजित नगर पंचायत बैरिया में विकास कार्यों की बरसात होने वाली है. ऐसा रविवार को बैरिया तिराहे पर देखने को मिला. यहां आयोजित एक विकास समारोह में बलिया के भाजपा सांसद भरत सिंह ने नगर पंचायत के 142 प्रकाश स्तंभों का लोकार्पण एवं लगभग 11 करोड़ की लागत से ढक्कन दार नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग व आरसीसी मार्ग लगभग 3 दर्जन योजनाओं का शिलान्यास किया.

बैरिया नगर पंचायत के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा-सांसद

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में सांसद भरत सिंह ने कहा कि बैरिया नगर पंचायत के विकास में कहीं से कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा. यहां अरबों रुपए खर्च करके विकास कार्य कराया जाएगा. इस अवसर पर सांसद भरत सिंह ने नवसृजित नगर पंचायत बैरिया के प्रथम चेयरमैन शांति देवी के पति पूर्व प्रधान स्वर्गीय शिवदयाल वर्मा की स्मृतियों को भी लोगों से साझा किया. बोले स्वर्गीय शिव दयाल वर्मा जी हमारे बहुत प्रिय विश्वसनीय साथी थे. वह बहुत ही हिम्मती और विकास की सोच रखने वाले व्यक्तित्व के स्वामी थे. आज उन्हीं के सोच और संबंधों का प्रतिफल है कि उनके परिवार के लोग इस नगर पंचायत की चेयरमैनी भी प्राप्त किए. शिवकुमार वर्मा मंटन उनके पुत्र हैं. उनमें भी पिता के गुण हैं. हमें विश्वास है कि यह बैरिया के विकास को चरम पर ले जाएंगे. यह मेरे पुत्र समान है. इनके हर नेक कार्यों व विकास के कार्यों में हमारा साथ और हाथ इनके साथ रहेगा.

http://https://youtu.be/KfWMyLfdwlM

लोगों का दिल जीतने के लिए कराना होगा विकास- विधायक

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि बैरिया विस के भाजपा विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने से कहीं बहुत बड़ी बात है लोगों का दिल जीतना. बैरिया नगर पंचायत के लोगों का दिल जीतने के लिए यहां काम करना होगा. ताकि लोगों के दिलों पर यह लोग राज कर सकें. बैरिया नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिए हम हर कदम पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ हैं.

विश्वास नहीं टूटने देंगे, सबके सुझाव व आशीर्वाद से होगा विकास-मंटन
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन ने सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पंचायत चुनाव से पहले ठेके से होने वाले कुछ कार्यों में ऐसा प्रदर्शित किया गया कि जैसे वो लोग अपने घर से विकास करा रहे हैं, और वो नहीं कराएंगे तो बैरिया का विकास नहीं होगा. वैसे समय में हमारे बैरिया के लोगों ने हमारा हिम्मत और हौसला बढ़ाया. आज लगभग 2 माह हुए इस पद पर हमारी माता जी को चार्ज संभाले, और इसी बीच हम लगभग 11 करोड़ की लागत से बैरिया नगर पंचायत के हर हिस्से में विकास कार्य करा रहे हैं. मंटन वर्मा ने खुले मंच से कहा कि आप लोगों का साथ, आशीर्वाद, सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा तो 2 साल में बैरिया नगर पंचायत के सभी विकास कार्य पूरे हो जाएंगे. काम खोजना पड़ेगा कि कौन सा काम अब करें. इसके लिए आप सब का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी ताकत और हमें काम करने के लिए प्रेरणा देगी.

स्वच्छता पर रखें विशेष ध्यान- अधि.अधिकारी

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं व धन आएगा, यहां विकास का पहिया अनवरत चलता रहेगा. इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत वासियों से खासतौर से स्वच्छता के प्रति तत्परता बरतने की अपील की. इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह बंटू, विजय बहादुर सिंह, रमाकांत पांडे, गामा सिंह, अभय नारायण सिंह, अरूण कुमार चौबे, प्रकाश मौर्या, विनोद गुप्ता, मोहित, आशीष, सुनील यादव, राकेश वर्मा, शिवमंगल वर्मा, रामकुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, अवर अभियन्ता विन्ध्याचल गुप्ता, लेखा लिपिक सुरेश प्रसाद आदि लोग रहे. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार कुशवाहा ने किया.

Tags: नगर पंचायत बैरिया लोकार्पण विधायक सुरेन्द्र सिंह शिलान्यास सांसद भरत सिंह

Post navigation

Previous: ट्रेन कट कर अधेड़ की मौत
Next: कृष्णकांत पाठक बने अध्यक्ष अरुण कुमार सचिव

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.