Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • पूछने तक नहीं आए प्राचार्य, तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

पूछने तक नहीं आए प्राचार्य, तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन

स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों की तरह यहां  शुल्क बड़ा मुद्दा 
General Desk 19 July, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

दोपहर तक छात्रों के आह्वाहन पर बन्द रही रानीगंज बाजार की दुकानें

हालत बिगड़ने पर एक अनशनकारी को भेजा गया अस्पताल, तुरन्त उस जगह पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मौर्य

अधिकारियों संग वार्ता रही विफल, छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे

अभिभावक व पूर्व छात्रनेता आने लगे छात्रों के समर्थन में

स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों की तरह शुल्क यहां बड़ा मुद्दा

बैरिया(बलिया)। पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ गुरूवार को तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा. इसके पूर्व छात्रों ने सुबह से दोपहर तक रानीगंज बाजार की दुकानें बन्द कराई. छात्रों के समूह के दोपहर में महाविद्यालय अनशन स्थल पर वापस लौटने के बाद एक एक कर बाजार की दुकानें खुली. इक्का दुक्का दुकानें सुबह भी खुली रही. छात्रों ने किसी भी दुकान को बंद कराने के लिए किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती नही की. वैसे बाजार में पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही.

अपराह्न दो बजे के लगभग उपजिलाधिकारी बांसडीह सन्त लाल, क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार व तहसीलदार बैरिया गुलाब चन्द्रा अनशन स्थल पर पहुंच कर छात्र प्रतिनिधियों से लम्बे समय तक वार्ता कर अनशन समाप्त करने व सोमवार को छात्रों के प्रतिनिधि मण्डल से प्राचार्य की वार्ता कराकर समस्या समाधान की बात कह अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया. लेकिन आन्दोलित छात्र किसी भी तरह मानने को तैयार नहीं थे. छात्रों का आरोप था कि तीन माह से प्राचार्य महाविद्यालय आ ही नहीं रहे हैं. प्राचार्य ही महाविद्यालय के वित्त व नीति के अधीकृत अधिकारी है.

http://https://youtu.be/qfKENVk8kIw

वह बलिया से ही कैसे काम करेंगे. अगर वह आने से डर रहे है, महाविद्यालय में अनुशासन नही रख पा रहे तो उनके लिए यह पद ही बेकार है. छात्रों ने जनपद के अन्य इस तरह के महाविद्यालयों में लगभग एक हजार रूपये कम लगने का दावा करते हुए प्राचार्य के क्रिया कलापो की शिकायत की. लम्बी वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी. छात्र प्राचार्य के नियमित महा विद्यालय में आने, बढ़े शुल्क को वापस लेने व वार्ता के लिए प्रिंसपल को भी आने की मांग पर अड़े रहे. अधिकारियों को बेनतीजा वापस लौटना पड़ा.

http://https://youtu.be/gJnEeU4QPzg

अधिकारियों के सामने ही अनशन पर बैठे विकास गुप्ता, कमलेश गुप्ता व मु शहजाद में से मु शहजाद की हालत बिगड़ने पर एम्बुलेंस मंगा कर अस्पताल भेजना पड़ा.

एक अनशनकारी के अस्पताल जाते ही उनके स्थान पर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मौर्या आमरण अनशन पर बैठ गए. महाविद्यालय मे छात्रों के अनशन पर बैठने के बाद भी प्राचार्य के न आने की कड़ी निंदा की गई. छात्र प्राचार्य के पुतला दहन व छात्र कर्फ्यू लगाने की रणनीति बना रहे है.

सर्व सहमति से तय किया कि शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य का पुतला दहन व शनिवार को छात्र कर्फ्यू लगाया जाएगा.

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम छात्र संघ अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, पूर्व छात्र नेता अरविन्द सिंह सेंगर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज यादव, निर्भय सिंह गहलौत, संतोष सिंह, मुकेश यादव के अलावे नीतेश सिंह, आदर्श यादव, दुर्ग विजय सिंह झलन, अभिषेक सिंह, रामकुमार सिंह, राहुल राम, प्रदीप कुमार, हरी मौर्य, शकील खान, सोनू साह, सुजीत कुमार सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित रहे.

Related

Tags: आन्दोलन आमरण अनशन पीजी कालेज सुदिष्टपुरी बाजार बंद बैरिया

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर नहर में पलटी, चालक गम्भीर रूप से घायल
Next: सीट वृद्धि को लेकर दुबहड़ के छात्र नेताओं ने शुरू किया आमरण अनशन

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.