Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जल जमाव एवं दीपावली में होने वाली आतिशबाजी से घातक हो सकता है बलिया में प्रदूषण – डा० गणेश पाठक
  • Featured Story
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

जल जमाव एवं दीपावली में होने वाली आतिशबाजी से घातक हो सकता है बलिया में प्रदूषण – डा० गणेश पाठक

इस वर्ष तो बाढ़ एवं जल जमाव अपने भयंकर रूप में अपना दुष्प्रभाव दिखा रखा है. पूरा बलिया नगर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में जल जमाव की समस्या विकट रूप धारण किए हुए है. जल जमाव से नालियां जाम होकर बजबजाने लगी हैं, कुड़ा- कचरा सड़ कर दुर्गंध देने लगा है.
Central Desk 15 October, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
dr Ganesh pathak

बलिया.अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के शैक्षणिक निदेशक पर्यावरणविद् डा० गणेश कुमार पाठक ने एक भेंटवार्ता में बताया कि इस वर्ष अत्यधिक वर्षा होने एवं समुचित जल निकास की व्यवस्था न होने के कारण केवल बलिया नगर में, बल्कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल जमाव की भयंकर समस्या उत्पन्न हो गयी है, जिसके चलते जल प्रदूषण , वायु प्रदूषण एवं मिट्टी प्रदूषण भी विकराल रूप धारण कर लिया है.

 

इस वर्ष तो बाढ़ एवं जल जमाव अपने भयंकर रूप में अपना दुष्प्रभाव दिखा रखा है. पूरा बलिया नगर ही नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक क्षेत्र में जल जमाव की समस्या विकट रूप धारण किए हुए है. जल जमाव से नालियां जाम होकर बजबजाने लगी हैं, कुड़ा- कचरा सड़ कर दुर्गंध देने लगा है. सड़कों पर फेका गया एवं मुहल्लों में फैला कूड़ा – कचरा सड़़ कर न केवल दुर्गंध फैला रहा है, बल्कि उसके विषैले तत्व जल एवं मिट्टी में मिलकर जल एवं मिट्टी कै भी प्रदूषित कर दिए हैं. दुर्गंध से वायु प्रदूषण भी घातक होता जा रहा है. जल प्रदूषण तो विशेष रूप से घातक हो गया है, जिसके फलस्वरूप अनेक तरह की बीमारियां फैल रही है. नमी युक्त वातावरण से अनेक तरह के विषैले कीड़ों एवं मच्छरों की भरमार हो गयी है, जिससे मलेरिया एवं फाईलेरिया रोग सहित सर्दी, जुकाम ,बुखार, फोड़े- फुंसी, दाद-खाज आदि संक्रमणजनित बीमारियां फैलने लगी हैं. यही नहीं जाड़ा प्रारम्भ होते ही कुहरा का प्रकोप बढ़ जाता है और वायु प्रदूषण भी गंभीर रूप धारण कर लेता है. कुहरा के कारण दृश्यता कम हो जाती है. ऐसी स्थिति में बरसात की समाप्ति से लेकर पूरे जाड़े भर संक्रमण की स्थिति घातक हो सकती है. इसी दौरान धान की पराली जलायी जाती है, जिससे वायु प्रदूषण में अत्यधिक वृद्धि होती है और दमघोटू वातावरण में सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

बलिया में जलभराव

जहां तक बलिया जनपद सहित पूर्वांचल के जनपदों एवं इस क्षेत्र में स्थित शहरों की बात है तो उनमें भी संक्रमण की स्थिति भयावह हो गयी है. अकेले बलिया में लगभग एक सौ डेंगू के मरीज हो गये हैं. वायरल बुखार का प्रकोप जोरों पर है. जहां तक बलिया सहित पूर्वांच के जिलों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की बात है तो इन जिलों में भी रोक के बावजूद भी धड़ल्ले से धान की पराली जलायी जाती है, जिससे निकला धुंआ कार्बन के रूप में वायुमंडल में पहुंचकर वायु को प्रदूषित कर देता है.

 

जनपद बलिया में विगत वर्षों में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 120231 हेक्टेयर कृषि भूमि पर धान की खेती की जाती है. यदि विकासखण्डवार स्थिति को देखें तो सीयर, नगरा,रसड़ा, चिलिकहर, नवानगर, पन्दह, मनियर, बेरूआरबारी, बांसडीह, रेवती, गड़वार, सोहाँव, हनुमानगंज, दुबहड़, बेलहरी, बैरिया एवं मुरलीछपरा विकासखण्डों में क्रमशः 13162, 19518, 10751, 11604, 8361, 11577, 8669, 5024, 6129, 4381, 8605, 3299, 3282, 1460, 73, एवं 77 हेक्टेयर कृषि भूमि पर धान की खेती की जाती है. यदि इनमें से 50 प्रतिशत भी धान की खेती की पराली जलाई जाती है तो स्थिति भयंकर हो सकती है , जैसा कि विगत वर्षों में होता रहा है.

जहां तक पराली जलाने को रोकने की बात है तो इसके लिए प्राविधान बनाया गया है कि पराली जलाने वालों पर दण्डात्मक कारवाई की जायेगी. अतः जो पराली जलाता है, उसे दण्डित किया जाय ताकि और लोगों में भी डर व्याप्त हो. साथ ही साथ इसके लिए भी जनजारूकता पैदा करना अति आवश्यक है. इससे होने वाले दुष्परिणामों से किसानों को अवगत कराया जाय और यह भी समझाया जाय कि पराली जलाने से न केवल उसी क्षेत्र में, बल्कि इसका व्यापक प्रभाव पड़ता है और इससे हजारों- लाखों लोगों का जीवन संकट में पड़ सकता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी कम हो जाती है. कृषि के लिए लाभदायक कीट भी जल कर समाप्त हो जाते हैं.

जहां तक बलिया में वायु प्रदूषण की बात है तो यहाँ बड़े- बड़े उद्योग- धंधे नहीं हैं, किंतु दिल्ली, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर- प्रदेश के औद्योगिक केन्द्रों से निकलने वाला विषैला धुंआ पश्चिमी वायु के सहारे प्रवाहित होकर इस क्षेत्र तक आ पहुंचता है और इस क्षेत्र के वायु को प्रदूषित कर वायु प्रदूषण में वृद्धि कर देता है. साथ ही साथ अनियंत्रित आतिशबाजी से निकला विषैला धुंआ इस क्षेत्र में वायु प्रदूषण के लिए विशेष घातक सिद्ध होता है,जिससे दमा एवं श्वांस के रोगियों एवं एवं हृदय के रोगियों के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है। आतिशबाजी से होने वाले शोर प्रदूषण से भी हृदय रोगियों को खतरा उत्पन्न हो जाता है. मानसिक स्तर पर शोर प्रदूषण का विशेष प्रभाव पड़ता है. गर्भवती महिलाओं एवं गर्भस्थ शिशुओं के लिए भी शोर प्रदूषण घातक होता है.

निश्चित तौर पर यदि आतिशबाजी के प्रति सावधानी नहीं बरती गयी और उसे नियंत्रित नहीं किया गया तथा पराली जलाने से उत्पन्न प्रदूषण सहित अन्य प्रदूषण जैसे – धूलि कण से उत्पन्न प्रदूषण , सडा़स एवं दुर्गंध से उत्पन्न प्रदूषण,जल प्रदूषण, वायू प्रदूषण एवं भूमि प्रदूषण तथा सबसे खतरनाक आतिशबाजी से उत्पन्न शोर प्रदूषण को नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति भयावह हो सकती है.

सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने हेतु यद्यपि कि प्रदूषण नियंत्रण कानून बना हुआ है, किंतु उसका कड़ाई से पालन नहीं होता है. अतः प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित सभी कानूनों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए. एक बात और महत्वपूर्ण है कि प्रदूषण को रोकना सिर्फ सरकार की या कानून की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी अर्थात आम जनता की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए और इसके लिए जनजागरूकता अति आवश्यक है. प्रदूषण उत्पन्न करने वाले कारकों एवं प्रदूषण से उत्पन्न खतरों से आम जनता को अवगत कराना अति आवश्यक है, ताकि जनता अपना बचाव स्वयं कर सके और दूसरों को भी सचेष्ट कर सके. हम न तो स्वयं प्रदूषण करें और न दूसरों को प्रदूषण करने दें तो निश्चित है कि प्रदूषण पर रोक लगाई जा सकती है.

Related

Tags: जलभराव दीपावली बलिया

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक ने लखीमपुर-खीरी की घटना में आरोपित गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की
Next: बसपा नेता भारतेन्दु चौबे फिर से बलिया जनपद के जिला संयोजक बने

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.