Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
  • अध्यात्म
  • जिला जवार

महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक परंपरागत व शांतिपूर्ण ढंग से हो जुलूस का आयोजन: ज़िलाधिकारी बलिया. महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.
सेंट्रल डेस्क 27 August, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Peace committee meeting for the safe completion of the Mahaviri flag procession
महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
परंपरागत व शांतिपूर्ण ढंग से हो जुलूस का आयोजन: ज़िलाधिकारी

 

बलिया. महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक रविवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई.

इसमें एक-एक कर सभी अखाड़ेदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये. साथ ही अखाड़ेदारों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा. ज़िलाधिकारी ने सड़क पर गड्ढे, लटके तार व अन्य समस्याओं को देख उसे तत्काल दूर कर लेने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. बीडीओ बांसडीह व ज़िला क्रीड़ाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकते का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया.

जिलाधिकारी ने कहा कि जुलूस का आयोजन पहले से चल रही अपनी परंपरा के अनुसार, हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से ही होना चाहिए.कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुँचे.उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी.

इसलिए सभी अखाड़ेदार अपनी जुलूस में वालंटियर को इसके प्रति सजग कर दें. सभी अखाड़ेदार इस बात का भी ख्याल रखें कि सभी जुलूस निर्धारित रूट से ही जाए, उनके सभी वालंटियर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मुस्तैद रहें.सभी अखाड़ेदारों को अपने मार्ग की पूरी जानकारी हो. जुलूस के लिए पहले से निर्धारित समय का विशेष ख्याल रखें. निर्धारित समय से जुलूस शुरू हो जाए, और समय से पहुँच भी जाएँ.

नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिया कि सभी रास्तों पर साफ-सफाई व समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे. अगर जुलूस के रास्ते मे कहीं कोई अतिक्रमण हो तो उसको भी हटवा दिया जाए. निर्देश दिया कि पानी के टैंकर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो. विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए.आवश्यकता पड़े तो जुलूस के रास्ते में जेनरेटर से भी बिजली सप्लाई की व्यवस्था रखें. अखाड़ेदारों से यह भी अपील किया कि डीजे का साउंड निर्धारित मात्रा से अधिक कत्तई न हो.

एसपी एस. आनंद ने कहा कि यह ऐतिहासिक जुलूस है इसका उद्देश्य पवित्र रही है, इसकी अपनी गरिमा है. उसी गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही यह त्योहार मनाया जाए. अखाड़ेदारों को वालंटियर की सूची देने को कहा, ताकि उनका परिचय पत्र बन सके. विशेष रूप से हिदायत दी कि जुलूस में अगर कोई भी ग़ैरक़ानूनी हरकत देखने को मिली तो कठोर कार्रवाई पुलिस की ओर से होगी.

बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी दुर्गाशंकर तिवारी, सभी एसडीएम, सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष व शिवकुमार कौशिकेय, अफ़सर आलम, असग़र अली के अलावा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

कुल 25 जगहों पर निकलेगा जुलूस

30/31 अगस्त को ज़िले के 25 जगहों पर महावीरी झंडा जुलूस निकलेगा. सबसे ज़्यादा 10 जुलूस बलिया शहर में निकलेगी. इसके लिए जुलूसवार मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया गया है.

ज़िलाधिकारी ने सभी अखाड़ेदार व उनके यहाँ तैनात मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि आपस के समन्वय बनाकर जुलूस को सकुशल संपन्न कराएँ.मजिस्ट्रेट भी जाकर अपनी जुलूस के रास्तों को देख लें. कहीं भी दिक़्क़त समझ में आये तो संबंधित अधिकारी से बात कर उसे दूर कराएँ.

बलिया से के के पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: एसपी जिलाधिकारी जिलाधिकारी रवींद्र कुमार डीएम पुलिस बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार महावीरी झंडा जुलूस

Post navigation

Previous: भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा ग्राम्य संस्कृति के संरक्षण में पत्रकारिता के नाम गोष्ठी‌ का आयोजन
Next: बलिया की खास – खास ख़बरें / 27 August 2023

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.