सुखपुरा, बलिया. कस्बा के तीन शहीदो के याद में शहीद स्मारक बनाया गया है। यहां के तीनों शहीद 1942 के क्रान्ति में शहीद हुए थे। प्रत्येक तेईस अगस्त को इनकी याद में शहीद दिवस …
सुखपुरा, बलिया. कस्बा के तीन शहीदो के याद में शहीद स्मारक बनाया गया है। यहां के तीनों शहीद 1942 के क्रान्ति में शहीद हुए थे। प्रत्येक तेईस अगस्त को इनकी याद में शहीद दिवस …
एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनान्तर्गत दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन लाभ प्राप्त कर रहे समस्त लाभार्थियों वेबसाइट- http://sspy-up.gov.in पर अपने बैंक खाते का आधार सीडिंग कराते हुए स्वयं या सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आधार का प्रमाणीकरण अवश्यक करा लें. पेंशन प्राप्त कर रहे जिन लाभार्थियों के आधार अथेंटिकेशन नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं सूखा के कारण किसानों के बदहाली के तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आग्रह किया है.
सीयर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने निपुण भारत सेवारत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को दीप प्रवलित कर बीआरसी सीयर पर किया.
लोकार्पण के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया एक पावन साहित्यिक,सांस्कृतिक भूमि है जहां हिंदी जगत् के मूर्धन्य विद्वान एवं कालजयी रचनाकार पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने जन्म लिया उस पावन वसुंधरा को नमन करता हूं. इस गांव के विकास एवं लोगों की सेवा के लिए मैं सदैव तत्पर हूं.
नगर पंचायत मनियर व आसपास के इलाकों में बिजली चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं व गरीब लोगों को कथित रूप से बिजली विभाग कर्मचारियों द्वारा बिना नोटिस के बिजली काटने, मनमानी करने, बिना मीटर रीडिंग के अधिक बिजली बिल भेजने व अवैध रूप से पैसा वसूली सहित बिजली विभाग द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार और दुर्व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को नगर पंचायत मनियर के परशुराम स्थान के विनय मंच पर भाकपा माले द्वारा एक सभा की गई.
सुखपुरा,बलिया. सन् 1942 की क्रांति के दौरान जब पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था, उस समय सुखपुरा भी अग्रणी भूमिका में था. यहां के वीर सपूतों ने संघर्ष की जो गाथा …
मेरी अशेष यात्रा’ पुस्तक का परिचय समारोह का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुआ. परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केसरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो.केएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
नवागत प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह ने रेवती थाने की कमान संभाल लिया है. नवागत प्रभारी निरीक्षक सहतवार से स्थानांतरित होकर रेवती आये हैं. प्रभारी निरीक्षक ने थाने का चार्ज सम्भालते ही मय फोर्स पैदल गश्त के लिए निकल गये.
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दो एसडीएम का चार्ज बदला है. जिसमें बेल्थरारोड तहसील से राजेश कुमार गुप्ता ने बांसडीह का पदभार सोमवार को संभाले. तो वहीं बांसडीह से दीपशिखा सिंह बेल्थरारोड पहुंच गईं.
दीपशिखा सिंह आज सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया. इसके पहले वे रसड़ा तथा बांसडीह तहसील की एसडीएम रह चुकी हैं. बिल्थरारोड के एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता को बांसडीह में नई तैनाती मिली है.
एक तरफ बेहतर सेवा देने की दम्भ भरने तथा डाकघर को बैंकों से भी अच्छी सुविधा ग्राहकों को देने बात की जा रही रही है. वहीं दूसरी तरफ उप डाकघर बांसडीह में विगत बीस दिनों से लिंक खराबी के चलते यहां का लेन देन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जिससे रोजाना सैकड़ो ग्राहकों को बैरंग वापस जाना पड़ रहा है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. मनियर में सदस्यता अभियान के लिए एक बैठक रविवार के दिन गंगापुर में हुई जिसमें सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई.
पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस ने अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को सोमवार के दिन 1.7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए व्यक्ति पर पुलिस ने संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया.
जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि राजस्थान के जिला जालौर के ग्राम शुक्राणु निवासी कक्षा 3 के दलित छात्र इन्द्र मेघवाल की मात्र मटके से पानी पीने के कारण सवर्ण अध्यापक द्वारा बेरहमी से पिटाई के चलते मौत हो गई. जिसकी जितनी निंदा की जाय कम ही है.
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रनेवरी के सामने नाला में भरे गंगा के पानी में डूबने से विकासखंड दुबहर के जमुआ गोपालपुर निवासी भरत चौधरी (52) की मौत हो गयी. घटना शनिवार की है.
जनपद के ही निवासी लेखक अनिल सिंह द्वारा लिखी गई इस पुस्तक के भव्य विमोचन समारोह की अध्यक्षता परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केशरी विश्वविद्यालय, दक्षिणी बिहार, गया के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह सम्मिलित होंगे.
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के बलिया रेलवे स्टेशन पर आज पूर्वाह्न माननीय सांसद बलिया वीरेन्द्र सिंह जी द्वारा नवनिर्मित एस्केलेटर और वाशिंग पिट का लोकार्पण फलक अनावरण एवं फीता काट कर किया गया.
बेल्थरारोड, बलिया. परिजनों से गुस्से में होकर घर से फरार 17 वर्षीया युवती को पुलिस द्वारा उसके भाई के हवाले शनिवार की शाम बेल्थरारोड रोडवेज बस में किया गया. जानकारी के अनुसार बताया गया …