Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सार्वजनिक वितरण व्यवस्था चुस्त कराने की बैठक में खुली विभाग की पोलपट्टी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सार्वजनिक वितरण व्यवस्था चुस्त कराने की बैठक में खुली विभाग की पोलपट्टी

गिने चुने कोटेदार ही वितरण प्रमाणपत्र पर प्रधानों से कराते हस्ताक्षर
General Desk 25 May, 2018 1 minute read
bairia_sarwajanik-vitaran

गिने चुने कोटेदार ही वितरण प्रमाणपत्र पर प्रधानों से कराते हस्ताक्षर

आधारकार्ड मामले मे प्रधानो को दरकिनार कर खुद विभाग कराता है कोटेदारों से सत्यापन

बैरिया(बलिया)। सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने व राशनकार्डों को शतप्रतिशत आधार नम्बर से जोड़ने के लिए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्रामप्रधान, सचिव व सस्ते-गल्ले दुकानदारों के साथ बैठक किया. बैठक में ग्राम प्रधानों ने वितरण से सम्बंधित कई सवाल उठाए. ग्राम प्रधानों का आरोप था कि अनियमितता करने वाले दुकानदार प्रधान पर झूठा आरोप लगाकर वितरण प्रमाणपत्र प्रधान से लेने के बजाय लेखपाल से लेने के लिए आदेश करवा लेते हैं. आपूर्ति विभाग व तहसील प्रशासन बिना किसी तरह के जांच के लेखपालों से प्रमाणपत्र लेने की अनुमति दे देता है. लेखपाल घर बैठे बिना किसी जांच के सुविधा शुल्क लेकर वितरण प्रमाण पत्र दुकानदारों को दे देते है.

एसडीएम ने प्रधानों को बताया कि राशन वितरण के लिए प्रधान अध्यक्ष होता है, गांव में सतकर्ता समितियां बनी है. उस समिति का भी प्रधान अध्यक्ष होता है. ऐसे में प्रधानों ने पूछा कि कब सतकर्ता समिति का गठन हुआ? समिति में कौन-कौन लोग हैं? आज तक हमें मालूम ही नही है.

दुर्जनपुर के प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार यादव ने शिकायत किया कि हमारे ग्राम पंचायत के केन्द्र दुर्जनपुर के सम्बद्ध दुकानदार 689 पात्रगृहस्ति कार्ड धारकों के सापेक्ष 589 कार्डधारकों में ही खाद्यान्न वितरण किया जाता है. 100 पात्रगृहस्थी कार्डधारकों का खाद्यान्न कहां जाता है, पता नहीं चलता. गंगापुर के प्रधान प्रतिनिधि दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि हमारे यहा वितरण प्रमाण पत्र प्रधान के जगह लेखपाल दे रहे है. चाईछपरा के प्रधान हरे रामयादव ने कहा कि प्रधानों को वितरण व्यवस्था से ही दूर कर दिया जा रहा है. शिवपुर कपूर दीयर के प्रधान वीरेन्द्र यादव ने कहा कि सतकर्ता टीम कब बनी कौन सदस्य है ? हमें नही मालूम. यह सब हम आज सुन रहे हैं. कई प्रधानों ने शिकायत किया कि आधार कार्ड नम्बर कई बार दिया गया है. लेकिन आपूर्ति विभाग फीडिंग नही कर रहा है. हम लोगों को निर्देशित किया जाता है. तब तक जिलापूर्ति अधिकारी कोटेदारों से आधार नम्बर जुटवाने लगते हैं. उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चतुर्वेदी ने पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ को आदेशित किया कि वितरण प्रमाण पत्र सिर्फ प्रधानों का ही मान्य होगा. कहा कि दोसी दुकानदार बक्से नहीं जाएंगे.जानकारी दिया कि तहसील के आठ ऐसे राशन दुकानदार हैं, उनके दुकानों पर महज 20 प्रतिशत राशनकार्ड आधार से लिंक हुए है. तहसील क्षेत्र के रेवती आंशिक आधार कार्ड फीडिंग में ठीक है. जबकि बैरिया व मुरलीछपरा की स्तिथि एक दम खराब है. उक्त मौके पर खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार,पूर्ति निरीक्षक श्यामनाथ आदि मौजूद रहे.

नजारा ऐसा भी रहा..

वितरण प्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए एसडीएम अनिल कुमार चतुर्वेदी ने प्रधान, सचिव व दुकानदारों की बैठक 11 बजे बुलाये थे. बैठक में प्रधान तहसील के सभागार में समयानुसार 11 बजे पहुंच गए. वहां न पंखा चल रहा था और न कोई अधिकारी उपस्थित थे. ऐसे में गर्मी से परेशान अधिकतर प्रधान साढ़े 11 बजे वापस चले गए. चर्चा मे रहा कि नियमानुसार प्रधानों को बुलाया गया, लेकिन आपूर्ति विभाग की मंशा यही रही कि प्रधान इस बैठक में शरीक न हो पाएं.
11 बजकर 40 मिनट पर एसडीएम बैरिया व पूर्ति निरीक्षक बैठक के लिए पहुंचे. वहीं खण्ड विकास अधिकारी रणजीत कुमार 12 बजे पहुंचे. खास यह रहा कि बैठक में साढ़े 12 बजे तक सस्ते-गल्ले दुकानदार नही दिखाई दिए. इस बाबत एसडीएम बैरिया ने कहा कि गर्मी से कुछ लोग चले गए होंगे. बैठक शुरू हुआ है धीरे-धीरे आ जाएंगे.

Tags: बैठक बैरिया सार्वजनिक वितरण

Post navigation

Previous: क्रय केन्द्रों पर भ्रष्टाचार, सपा कार्यकर्ताओं ने दिया चेतावनी भरा पत्रक
Next: शास्त्री व आचार्य परीक्षा भी सीसी कैमरे की निगरानी में

ये भी पढ़ें

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.