Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • दिघार, गड़वार व नरहीं में नये सब स्टेशन बनेंगे
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

दिघार, गड़वार व नरहीं में नये सब स्टेशन बनेंगे

जिला विद्युत समिति की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई. जनपद में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इस पर सदस्यों ने चर्चा की और विद्युत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.
News Desk 22 June, 2017 1 minute read

बलिया। जिला विद्युत समिति की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई. जनपद में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इस पर सदस्यों ने चर्चा की और विद्युत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि मजरों में विद्युतीकरण होने के साथ उस गांव में तत्काल सप्लाई भी दी जाए. दीनदयाल योजना के तहत विद्युतीकरण के कार्य में गुणवत्ता व समय का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया. यह भी कहा कि इस समिति की अगली बैठक में अधिसंख्य अधूरे कार्य पूरे होने चाहिए.

बैठक में सरकार की नई योजना दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के बारे में अधीक्षण अभियंता ने विस्तार से जानकारी दी. बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न कार्याें के लिए 58 लाख की स्वीकृति मिल गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इसके लिए 40 करोड़ की लागत से दिघार, गड़वार व नरहीं में नये सब स्टेशन बनेंगे तथा 17 सबस्टेशनों पर क्षमतावृद्धि का कार्य होगा. इसके अलावा 295 मजरों में विद्युतीकरण के लिए भी 14 करोड़ 68 रूपये मिला है. सांसद कुशवाहा ने इन कार्याें को अधिकतम एक-दो महीने के अंदर शुरू करा देने का निर्देश दिया.

बैठक में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, सांसद भरत सिंह, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने भी बिजली से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा. बैरिया विधायक ने कहा कि नौरंगा व भुआल छपरा के लोग आज भी बिजली से काफी दूर है. लिहाजा वहां विद्युतीकरण कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाए.

सांसद भरत सिंह ने बिजली विभाग से पिछले तीन वर्षाें में बिजनेस प्लान के तहत हुए कार्याें का विवरण मांगा. सवाल उठाया कि प्रत्येक बैठक में मांग करने के बावजूद आखिर क्यों ये विवरण नहीं दिया जा रहा? उन्होंने शिवपुर दियर व नौरंगा भुआल छपरा में भी सब स्टेशन लगाने की आवश्यकता जताई. राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सभी कार्य समय से पूरा हो.

जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए. बिजनेस प्लान के तहत हुए कार्याें का पूरा विवरण एक हफ्ते के अंदर सांसद बलिया को उपलब्ध कराएं. कोई भी कार्य निर्धारित समय से विलम्ब होने की स्थिति में सम्बन्धित पर कार्रवाई होगी. बैठक में बताया गया कि आईइसी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है. जल्द ही कोई भी गांव विद्युतीकरण से वंचित नही रहेगा. बैठक में अधिशासी अभियंता हरिशंकर के अलावा बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिपं अध्यक्ष सुधीर पासवान, विधायक बलिया आनद स्वरूप शुक्ल, बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह, मंत्री प्रतिनिधि राकेश चौबे भोला, रसड़ा विधायक प्रतिनिधि सचिन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे .

वर्कशॉप व स्टोर की व्यवस्था में हो सुधार

बैठक में प्रमुख रूप से वर्कशॉप की गड़बड़ व्यवस्था की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने की. इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि काफी शिकायतें वर्कशॉप से जुड़ी आ रही है. वर्कशॉप व स्टोर की व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी. आगे से ऐसी शिकायत मिली तो सम्बन्धित अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे.

हर हाल में रूके बिजली चोरी

बैठक में बिजली चोरी पर सभी जनप्रतिनिधि एक दिखे. एक स्वर से कहा कि अभियान चलाकर कनेक्शन दिये जाएं और मीटर भी लगे. मीटर लगाने के काम में तेजी बनी रहे. जब बिजली चोरी पर विराम लगेगा तभी बेहतर विद्युत आपूर्ति लोगों को दी जा सकेगी. जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत पर बल दिया.

Tags: बिजली बैरिया भरत सिंह भुआल छपरा रवींद्र कुशवाहा विधायक सांसद सुरेंद्र नाथ सिंह

Post navigation

Previous: युवा दल ने किया बकुल्हा रेलवे स्टेशन की सफाई
Next: बाढ व कटान समस्याओं से निपटने की तैयारी में तहसील प्रशासन

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.