Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • नवरात्र विशेष:  बलिया के वह मंदिर जहां इंदिरा गांधी, मोतीलाल बोरा और रोमेश भंडारी भी आशीर्वाद लेने आए
  • Front Page
  • सिकंदरपुर

नवरात्र विशेष:  बलिया के वह मंदिर जहां इंदिरा गांधी, मोतीलाल बोरा और रोमेश भंडारी भी आशीर्वाद लेने आए

जिले में पौराणिक महत्व के तमाम मंदिर हैं। इनमें खरीद की भवानी और वरदहस्ता देवी मंदिर भी हैं जहां नवरात्र ही नहीं वर्ष पर्यंत श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
General Desk 5 October, 2024 1 minute read
Ballia Maa Bhawani varadhasta temple

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

संतोष शर्मा, सिकंदरपुर,बलिया

सिकंदरपुर, बलिया।  नवरात्र में मां भगवती की आराधना के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिले में पौराणिक महत्व के तमाम मंदिर हैं। इनमें खरीद की भवानी और वरदहस्ता देवी मंदिर भी हैं जहां नवरात्र ही नहीं वर्ष पर्यंत श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। यहां माता की प्रतिमा अनोखी मानी जाती है क्योंकि वह दिन में तीन रूप धारण करतीं है।

सिकंदरपुर-मनियर मार्ग पर करीब छह किमी की दूरी पर स्थित खरीद गांव में पौराणिक मंदिर है। यहां पूरे वर्ष दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है। नवरात्र में तो यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है।

भगवती की आराधना कर रहे वयोवृद्ध पुजारी बृजराज उपाध्याय ने बताया कि पहले जाफरानी खरीद (नया नाम खरीद) का इलाका जंगल हुआ करता था। इसी जंगल में घाघरा नदी के तट पर मेधा ऋषि का आश्रम था। अपना राजपाट गंवाने के बाद राजा सूरथ व समाधि नाम का एक वैश्य इस आश्रम में पहुंचे थे। ऋषि ने उन्हें देवी उपासना की सलाह दी। दोनों ने नदी तट पर देवी की मिट्टी की मूर्ति बनाकर जप किया।

दो वर्षों की तपस्या के बाद देवी ने दर्शन दिया तो राजा व वैश्य ने मनोवांछित सिद्धि के साथ यहां नित्य विराजमान हो कल्याण का वरदान मांगा था। अपना आशीष व अभीष्ट सिद्धि का वरदान दे मां अंतर्ध्यान हो गईं।

मां के आशीर्वाद से राजा सूरथ व वैश्य को अभीष्ट की प्राप्ति हुई। राज्य मिलने के बाद राजा ने खरीद में ही तपस्या स्थल से 500 मीटर की दूरी पर वरदहस्ता भगवती की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित करवाई, जो जमीन में दब गई थी। कहा जाता है कि करीब 200 वर्ष पूर्व एक महिला को खूंटा गाड़ते समय मूर्ति का पता चला। इसे निकाल कर विधिवत स्थापित कर मंदिर का निर्माण कराया गया।

दोनों मंदिर भक्तों की अभीष्ट सिद्ध कर रहे हैं। मान्यता है कि यहां की प्रतिमा सुबह से शाम तक तीन बार अपना रूप बदलती है। सुबह मां तरुणा के रूप में नजर आती हैं, तो अपराह्न में प्रौढ़ रूप का दर्शन होता है। शाम के समय वृद्धा के रूप में दर्शन देती हैं।

मां की शक्ति व चमत्कार का ही नतीजा है कि यहां श्रद्धालु अपनी अर्जी लगाते हैं। समय-समय पर भवानी माई के दरबार में दिग्गजों ने भी मत्था टेका है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी व मोतीलाल बोरा आदि नेता यहां आ चुके हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Ballia News: बदमाशों ने युवक को चाकू मार कर घायल किया
Next: सपा की बैठक में 2027 के लिए अभी से जुट जाने को कहा गया, रामगोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव समेत कई नेता थे शामिल

ये भी पढ़ें

Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.