Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नौरंगा का होगा चहुंमुखी विकास, डिप्टी सीएम ने किया करोडों की योजनाओं का लोकार्पण
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

नौरंगा का होगा चहुंमुखी विकास, डिप्टी सीएम ने किया करोडों की योजनाओं का लोकार्पण

लोक कल्याण मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
General Desk 18 April, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

लोक कल्याण मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

बलिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार दूरगामी सोच के आधार पर कार्य कर रही है. सरकार का लक्ष्य है कि गांव के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे. उन्होंने कहा विकास हमारा एजेंडा है और इसी आधार पर अनेक कल्याणकारी व महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है. डिप्टी सीएम बैरिया तहसील के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र गंगापार ग्राम नौरंगा में आयोजित जनता चौपाल लोक कल्याण मेला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा सौभाग्य योजना के अंतर्गत गरीबों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन किए जा रहे हैं. उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन किए जा रहे हैं. शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. इस बार पूरी तरह से नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई है. उन्होंने यह भी बताया पाठ्यक्रम में कुछ परिवर्तन किया गया है. गंगा पार बिहार राज्य की सीमा से जुड़े अति पिछड़े गांव नौरंगा में उन्होंने समग्र विकास कराए जाने आश्वासन दिया.

उन्होंने नौरंगा में इंटर कालेज बनवाने की घोषणा की, साथ ही कहा कि विद्युतीकरण कराए जाने के लिए ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री से मिलेंगे. गंगा नदी पर पुल बनाने लेकर उन्होंने कहा कि पुल बनाने को लेकर हम पूरी तरह संकल्पित है. नौरंगा में शुद्ध पानी के उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है. गांव में साढे चार करोड़ की लागत से व्यक्तित सोलर संयत्र लगाये गये हैं. गांव में 1505 व्यक्तिगत शौचालय बनाए जाने है, जिनमें 265 शौचालय के लिए 31 लाख 80 हजार रूपये लाभार्थियों के खाते में भेजे गए हैं. 70 लोगों को जनधन योजना के तहत प्रधानमंत्री ग्राम ज्योति योजना से जोड़ा जाएगा. इस गांव में 16 लोगों को कृषि ऋण माफ किए गए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ 54 लोगों को दिया गया. उन्होंने कहा कि गांव का कोई भी गरीब आवास से वंचित नहीं रहेगा.

सांसद राज्यसभा विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर नौरंगा भुआलछपरा में विकास कार्यक्रमों की शुरूआत हुई. बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान नौरंगा आया था तो लोगों में काफी आक्रोश था. यहां आने पर सब देखा तो लगा कि यह आक्रोश लाजमी है. मैनें गांव वालों को आश्वासन दिया लेकिन लोगों को भरोसा नहीं हुआ. फिर फेकूं बाबा की कसमें खाने के बाद लोगों के दर्द को कम करने के प्रयास में लग गया. प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया, उर्जा मंत्री को पत्र लिखा और राज्यपाल से मिल समस्याएं बताई. उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि मेरे एक अनुरोध पर डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का आगमन हुआ.

उन्होंने कहा कि इस गांव में स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की शीघ्र तैनाती होगी. उन्होंने अपनी सांसद निधि से नौरंगा में पांच लाख की लागत से ग्रंथालय बनवाने की घोषणा की. राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने भी अपनी निधि से प्रत्येक साल 10 लाख नौरंगा गांव में देने की बात कही. विधायक सुरेंद्र सिंह ने कम्युनिटी हॉल के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि नौरंगा भुआलछपरा के समग्र विकास की गंगा बहाई जाएगी और प्रगति के नये आयाम स्थापित किये जाएंगे. यहां के विकास के प्रति इस कदर गम्भीर होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे के प्रति आभार जताया. विधायक सुरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने भावपूर्ण सम्बोधन में बैरिया क्षेत्र के लिए अनेक सौगातों की मांग की. साथ ही विकास के लिए शुरू किये गये कार्यों के प्रति आभार जताया.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. इसमें प्रमुख रूप से सोलर पॉवर पैक द्वारा 4.30 करोड़ की लागत से हुए विद्युतीकरण कार्य, आंगनबाड़ी केंद्र भगवानपुर, पांच सौ लीटर क्षमता वाले आर्सेनिक रिमूवल यूनिट शामिल हैं. लोक कल्याण मेले में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सांसद भरत सिंह ने संबोधित किया. संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने किया. इस अवसर पर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत, एसपी श्रीपर्णा गांगुली, मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के अलावा भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Related

Tags: चौपाल नौरंगा बैरिया भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे

Post navigation

Previous: बिल्थरारोड के बैंको ने खड़े किए हाथ, कैश नहीं के बोर्ड लगे
Next: आइडियल टेक्नो एकेडमी में कक्षा 6 से 12 वीं तक की शिक्षा का शुभारंभ

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.