Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. आदर्श नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नवनिर्मित भामाशाह सभागार का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी वार्डों के सभासदगण राममनोहर गांधी, सद्दाम, दानिश, सुशील मौर्य, परवेज हमजा, रमेश मद्धेशिया, निलेश दीपू,मिथिलेश कुमार,असलम गुड्डू, सज्जन आर्य,मौजूद रहे और चेयरमैन द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।
सभागार से विकास को मिलेगी मजबूती
लोकार्पित भामाशाह सभागार को नगर की प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र माना जा रहा है। यहां बैठकें, योजनाओं की समीक्षा और नागरिक संवाद के लिए मंच उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित नाली खड़ंजा,सड़कों के सुदृढ़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था तथा साफ-सफाई को लेकर कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया। चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से जनता में विश्वास इस कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ने जनता में सकारात्मक संदेश दिया। नगरवासियों ने चेयरमैन एवं पूरी टीम का आभार जताया और उम्मीद जताई कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता समेत प्रमुख नागरिक एवं समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद साहू, कमलेश फौजी, गोपाल मद्धेशिया, प्रमोद सिंह भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष अरुण कांत लड्डू, पंकज मोदी,सुनील साहनी, मृत्युंजय गुप्ता, आलोक गुप्ता,आदि की उपस्थिति रही।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


