Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • मोदी-योगी राज में ही देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव – संजय यादव
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

मोदी-योगी राज में ही देश-प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव – संजय यादव

चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक संजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जनहित योजनाओं के दम पर ही दुनिया की नंबर एक सबसे बड़ी पार्टी है.
News Desk 8 April, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SIKANDARPUR_BJP_5

सिकंदरपुर (बलिया)। चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधायक संजय यादव ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए उपलब्धियों पर प्रकाश डाला कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने जनहित योजनाओं के दम पर ही दुनिया की नंबर एक सबसे बड़ी पार्टी है. माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का सूत्र सबका साथ सबका विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है.  

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में देश एवं उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हो रहा है. आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने नगर के लगभग 4 दर्जन से अधिक प्रबुद्ध लोगों सहित संवाददाताओं का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया तथा इस प्रकार की इतने बड़े आयोजन कराने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल की भूरी भूरी प्रशंसा की.

भाजपा विधायक ने कहा कि यह नगर संजय जयसवाल के नेतृत्व में उत्तरोत्तर विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है निश्चित ही भविष्य में यह आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर आदर्शवादिता में मील का पत्थर साबित होगा.

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी ने कहा कि समाज सेवी का धर्म मानवता की चिंता करना व जनता की समस्याओं को दूर करना होता है. कहा कि भाजपा ने पहली बार लोकतंत्र में शासन के स्वरूप में बदलाव करते हुए एक संन्यासी और योगी को सबसे बड़े प्रदेश की बगडोर सौंपी है. उन्होंने विधायक संजय यादव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज सेवा एक साधना है, इस समाज की सेवा में हमारे विधायक संजय यादव द्वारा किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा.

युवा पत्रकार संतोष शर्मा को सम्मानित करते विधायक संजय यादव

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता संजय जायसवाल द्वारा माननीय विधायक संजय यादव एवं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. अंत में आभार व्यक्त करते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि आज मैं अपने माननीय विधायक संजय यादव एवं नगर के सम्मानित जनमानस का सम्मान कर  गर्व महसूस कर रहा हूं कहा कि मैं नगर के  उत्तरोत्तर विकास के लिए हमेशा दृढ़प्रतिज्ञ रहूंगा. उन्होंने आगे भी इसी प्रकार से नगर तथा नगर वासियों के लिए निरंतर सेवा करने का वचन दिया.

कार्यक्रम को मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अनिल वर्नवाल, ओमकारचंद, विजय जायसवाल, जय प्रकाश वर्मा, कौशल श्रीवास्तव, उमाशंकर आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम में अनूप जायसवाल, अजित राय, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल, गणेश वर्मा, अंजनी यादव आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता परमेश्वर प्रजापति तथा संचालन प्रमोद गुप्ता ने किया.

Related

Tags: चेयरमैन बलिया भाजपा राजधारी विधायक संजय यादव सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: दिल्ली की शिवांगी ने लखनऊ हॉस्टल की अंजली को चित किया
Next: नगरा में असलहाधारी कारोबारी संग लूट

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.