​दुकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों 

बलिया। हॉस्पिटल रोड स्थित गेट के सामने जानकी मेडिकल स्टोर की दवा दुकान का  ताला तोड़कर चोरों ने लगभग एक लाख रुपये नगदी सहित कुछ समानो पर हाथ साफ किया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी है. 

शहर कोतवाली क्षेत्र के हास्पीटल रोड स्थिति गेट के सामने चोरों ने दुकान के सटर का ताला तोड़ कर दूकान मे रखे गोलक तथा काउंटर से लगभग एक लाख रुपये उड़ा लिए. साथ ही कीमती समानों पर हाथ साफ किया है.

मंगलवार की रात दुकान बंद कर कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर निवासी अरविंद सिंह अपने घर चले गए. बुधवार की सुबह उनके पिता सुरेन्द्र सिंह दुकान खोलने के लिए आए तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है  और दुकान का सब समान इधर-उधर फैला पड़ा है. तो इसकी सूचना अपने बेटे अरविंद सिंह को दिये.  तत्काल वह दुकान पर पहुंच दूकान में रखे पैसों की जांच की तो पता चला की दूकन के काउंटर में रखे पैसे तथा गोलकों को तोड़ कर सारा पैसा चोरो ने निकाल लिया है.  इसकी सूचना उसने पुलिस को दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.