Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • इलाज के अभाव में व्रती महिला की मौत, सीएचसी से गायब रहे चिकित्सा कर्मी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

इलाज के अभाव में व्रती महिला की मौत, सीएचसी से गायब रहे चिकित्सा कर्मी

सूर्य उपासना के लिए छठ का व्रत करने वाली ग्राम पंचायत नरहीं की वार्ड सदस्या श्रीमती सिदावती देवी  (45) पत्नि विजयशंकर राजभर को शुक्रवार की सुबह घाट पर जाते वक्त पेट मे दर्द होने लगा
General Desk 27 October, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
narahi_one

मौके पर पहुंचे मन्त्री उपेन्द्र तिवारी

लापरवाह चिकित्सक निलम्बित

बलिया। सूर्य उपासना के लिए छठ का व्रत करने वाली ग्राम पंचायत नरहीं की वार्ड सदस्या श्रीमती सिदावती देवी  (45) पत्नि विजयशंकर राजभर को शुक्रवार की सुबह घाट पर जाते वक्त पेट मे दर्द होने लगा.

परिजन उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये. जहां डेढ घण्टे इन्तजार के बाद भी इमर्जेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के न पहुंचने से उचित इलाज के अभाव मे उसने दम तोड़ दिया. मृतका के  परिजनो का आरोप है कि चिकित्साकर्मियो ने ये भी नही बताया कि डॉक्टर नही है. कहीं और चले जाओ. जब सिदावती मर गयी तब फार्मासिस्ट ने उन्हे  बलिया ले जाने को  कहा. इस दौरान हास्पीटल पर कोई गाड़ी भी उपलब्ध नहीं थी. काफी मशक्कत के बाद हास्पीटल का गेट खुला था.

 मंत्री उपेन्द्र तिवारी वाकए की जानकारी होने पर वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की तो सभी लोग नदारद मिले. जिससे क्षुब्ध होकर मंत्री वही पर बैठ गये आैर उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित किये.

तीन चिकित्सक निलम्बित 


ग्राम पंचायत के सदस्या सिदावती देवी की इलाज के अभाव मे हुई मौत की सूचना गडहांचल में ही छठ घाटों पर लोगों से आशीर्वाद ले रहे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी को भी मिली. वह तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सको को नदारद देखकर उन्होंने तत्काल डीएम, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य मंत्री से बात कर जिले की समस्या से उन्हें अवगत कराया एवं तत्काल बड़ी  कार्यवाही करने का निवेदन किया. उनके फोन करने का असर ही था कि आधे घंटे के अंदर उपजिलाअधिकारी मौके पर पहुंच गये. फिर सीडीओ के साथ डीएम पहुंचे. मंत्री ने उन्हे एक एक समस्या से मौके पर ले जाकर रूबरू कराया तो अधिकारियों के होश उड गये. उन्हें दवा वितरण, ओपीडी, एक्स रे मशीन, पानी की टंकी, शौचालय, टूटा हुआ छत दिखाया और यह भी बताया कि इससे पहले 3 माह पूर्व वह चिकित्सालय का निरीक्षण कर चुके हैं. यह तमाम खामियों उस समय भी थी और उन्होंने इसे दुरुस्त करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था. तो ऐसा क्यों नहीं हुआ. मंत्री को एक्शन में देख अधिकारी सकते में दिखे और वह उन्हें हर तरह से सहयोग कर रहे थे. उनकी हर आपत्ति को स्वीकार कर रहे थे एवं उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए सदावती देवी के मौत के लिए लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों को निलंबित कर दिया, तथा नरहीं सीएचसी के समस्त उपस्थिति पंजीका व रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर बृहद जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे टीम बनाकर जांच करने की बात कही.

Related

Tags: नरही

Post navigation

Previous: ​नामांकन प्रक्रिया से सम्बंधित प्रशिक्षण आज
Next: ​यूपी बोर्ड : हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी से

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.