Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गृह सचिव ने अस्पताल, तहसील व ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

गृह सचिव ने अस्पताल, तहसील व ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की बताई जरूरत
General Desk 23 June, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

अस्पताल की व्यवस्था में सुधार की बताई जरूरत

रसड़ा (बलिया) । नोडल अधिकारी गृह सचिव ओपी वर्मा ने शनिवार को रसड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील व विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया. सीएचसी अस्पताल व ब्लॉक की कार्यशैली में सुधार की जरूरत बताई. विशेषकर अस्पताल में मिली समस्याओं के बारे में शासन को अवगत कराकर दूर कराने को कहा. अस्पताल में गलत जानकारी से सम्बंधित वाल पेंटिंग पर आपत्ति जताते हुए तत्काल मिटवाने का निर्देश दिया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नोडल अधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, डॉक्टरों व दवाओं की उपलब्धता से लेकर जांच आदि के संबंध में पूछताछ की एक्स-रे की व्यवस्था उपलब्ध होने के बावजूद बाहर एक्स-रे की दुकानों पर हुई भीड़ के बाबत सवाल किया. कहा कि अस्पताल में जो भी सुविधाएं हैं, उसको इमानदारी से आने वाले मरीजों में उपलब्ध कराई जाए. सीएचसी पर मिल रही सुविधाओं के बाबत पूछताछ की. सर्जन की कमी होने की समस्या सामने आने पर उन्होंने सर्जन की तैनाती कराने का आश्वासन दिया. रोगी कल्याण समिति के पैसे का सदुपयोग करने की सलाह दी.

रखी एसी लगाने में देरी पर लगाई क्लास

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हप्ते-दस दिन पहले एयर कंडीशन भेजे जाने के बाद भी नहीं लगने पर नाराज हुए. सवाल किया कि महज आधे घण्टे के काम में इतनी देरी क्यों ? इस भीषण गर्मी में एसी नहीं लगेगी तो फिर कब लगेगी ? इस पर सीएमओ डॉ एसपी राय की भी क्लास लगाते हुए कहा कि सभी सीएचसी पीएचसी पर सुविधाओं की स्थिति पर नजर रखने की हिदायत दी. उन्होंने दो टूक कहा कि सकारात्मक सोच के साथ काम करें, तभी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की गुंजाइश होगी.

मौजूदा संसाधनों में बेहतर करने का हो रहा प्रयास : गृह सचिव

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में नोडल अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी जरूर है. लेकिन मौजूदा संसाधनों में बेहतर सेवाएं देने का पूरा प्रयास हो रहा है. संसाधनों को भी बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. कुछ लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जमीन पर अतिक्रमण की समस्या संज्ञान में लाने पर नोडल अधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि नए सिरे से इसकी पैमाइस कराएं.

तहसील की व्यवस्था पर जताया सन्तोष

इसके बाद रसड़ा तहसील पहुँचे नोडल अधिकारी ने तहसीलदार से जरूरी जानकारी ली. पीएम जीवन ज्योति योजना, किसान दुर्घटना बीमा योजना, खतौनी में अंश निर्धारण समेत तहसील की अन्य कार्यों के बाबत पूछताछ की. इसके बाद अभिलेखागार में जाकर अभिलेखों के रखरखाव को देखा. मुकदमों की स्थिति व वसूली की प्रगति सम्बन्धी जानकारी ली. निकलने समय बरामद में बैठे टाइपिस्टों को देख नोडल अधिकारी ने कहा कि इनको तहसील परिसर में निर्धारित जगह देकर बरामदे को खाली कराया जाए.
ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण, युद्धस्तर पर शौचालय निर्माण के निर्देश

विकासखंड रसड़ा के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ओपी वर्मा ने बीडीओ को चेताया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली जनहित से जुड़ी योजनाओं में हीलाहवाली अक्षम्य होगी. इसमें दोषी सीधे जेल जाएंगे. समीक्षा के दौरान शौचालय निर्माण में अपेक्षित तेजी नहीं होने पर कहा कि लाभार्थियों को प्रेरित करने के साथ उनका हरसभव सहयोग कर युद्धस्तर पर निर्माण हो. नोडल अधिकारी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि लाभार्थियों के खाते में किश्त भेजने में लेटलतीफी न हो. एक हजार एमआईएस प्रतिदिन होगा तभी प्रगति ठीक मानी जाएगी. लाभार्थियों के खाते से सम्बंधित समस्या के कारण कुछ आवास अधूरे हैं, जिसे जल्द ठीक कराकर पूरा कराने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के साथ मनरेगा के तहत हो रहे कार्य की विस्तृत जानकारी ली. नोडल अधिकारी ने यह भी कहा कि पेंशन आदि के सत्यापन के लिए जो आवेदन आएं उनको समय से सत्यापन कर वापस भेज दिया जाए. निरीक्षण के दौरान डीएम भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीओ अवधेश चौधरी आदि अधिकारी साथ थे.

Related

Tags: औचक निरीक्षण नोडल अधिकारी ब्लाक रसड़ा सीएचसी

Post navigation

Previous: खनन माफियाओं ने जिला खनन अधिकारी को दी सर्द चेतावनी, भाग जाओ नहीं तो…
Next: मासूम संग दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.