पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने के बाद ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड जवान की करंट से मौत

Home Guard jawan, who left for duty after taking his wife and children to his in-laws' house in Revati, died due to electric shock.
 पत्नी और बच्चों को ससुराल पहुंचाने के बाद ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड जवान की करंट से मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया से आशीष दुबे 

बलिया. रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव निवासी होमगार्ड जवान हरेराम वर्मा (47) की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मचा है. पत्नी, एक लड़की व दो लड़कों के साथ ही अन्य पारिवारिक सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि, हरेराम वर्मा शनिवार की शाम अपनी पत्नी बिन्दू देवी को बच्चों के साथ उसके मायका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव पहुंचा कर छेड़ी आ गए.

रात करीब आठ बजे घर से सहतवार थाना में ड्यूटी जाने के बाइक निकाले और घर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर के पास लघु शंका करने लगे.

इसी दौरान अचानक अर्थिंग के तार में विद्युत प्रवाहित होने से करंट की चपेट में आने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े. आस पास के लोगों ने उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया. वहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel