अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन घायल

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग जगहों में मारपीट में आधे दर्जन लोग  गम्भीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया. सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.

संवरा में नाली विवाद में पट्टीदारों के संघर्ष में शर्मिला (47 वर्ष), अन्तिमा (20 वर्ष) पुत्री सुरेन्द्र सिंह घायल हो गयी. नसीरपुर गांव में क्रिकेट खेलते समय हुये विवाद  के संघर्ष में अजित राजभर (15 वर्ष) तथा हरिलाल राजभर (25 वर्ष) घायल हो गये. मोतिरा गांव में दबंगों ने मामूली बात पर माँ-बेटा की धुनाई की. जिसमे विनीता देवी (50 वर्ष) पत्नी सुदामा राम तथा दिनेश राम (32 वर्ष) घायल हो गये. विनीता ने गांव के ही दो लोगों पर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग किया. सभी घायलो का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया. पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट