तेज रफ्तार स्कार्पियों के धक्के से घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत
बलिया. गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी चट्टी पर तेज रफ्तार स्कार्पियों के धक्के से घायल बालिका की सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानामा कराया, इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है. उधर घटना के बाद स्कार्पियो चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़सरी चट्टी पर रविवार की देरशाम तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के धक्के से झंगही गांव निवासी अविनाश तिवारी की सात वर्षीय पुत्री परि तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी.
परिजनों ने उसे आनन—फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों के आग्रह के पर पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. परिजनों का रोते—रोते बुरा हाल है.
-
बलिया से आशीष दुबे की रिपोर्ट
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

