Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • घाघरा के तल्ख तेवर से ग्रामीणों में हड़कम्प
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

घाघरा के तल्ख तेवर से ग्रामीणों में हड़कम्प

नेपाल के एल्गिन डैम से छोड़े गए करीब चार लाख क्यूसेक पानी जिले में तबाही का मंजर उकेरने लगा है. लगातार तल्ख हो रहे घाघरा से दिन पर दिन संकट गहराता जा रहा है. 
General Desk 22 August, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सामान सुरक्षित हटाने व पशु चारे की व्यवस्था को लेकर अफरा तफरी

बलिया। नेपाल के एल्गिन डैम से छोड़े गए करीब चार लाख क्यूसेक पानी जिले में तबाही का मंजर उकेरने लगा है. लगातार तल्ख हो रहे घाघरा से दिन पर दिन संकट गहराता जा रहा है.

बांसडीह  प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी के लगातार बढ रहे पानी से क्षेत्र के टिकुलिया, भोजपुरवा, ताहिरपुर, पर्वतपुर सहित घाघरा के नजदीक के गावों के लोग पानी आजाने से  काफी भयभीत हैं. ताहिरपुर रिंग बंधा पर तीन जगह टूटने की आशंका व्यक्त की जा रही है. एक जगह पर बाढ़ विभाग के जेई व ग्रामीणों के सहयोग से बोरी में बालू और मिट्टी डालकर रोका जा रहा है.  फिर भी पानी का रिसाव नहीं रुक रहा है.  ग्रामवासियों की माने तो पानी लगातार बढ़ रहा है. इससे कभी भी खतरे की आशंका बनी हुई है.  

टिकुलिया व भोजपुरवा गाँव के लोग  अपना सामान समेट कर बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाने को मजबूर है. सबसे बड़ा संकट मवेशियों के चारे को लेकर है. नाव से सामान ढोये की मवेशियों के चारे का जुगाड़ करे. शासन द्वारा ग्रामवासियों को नाव उपलब्ध नहीं कराने से ग्रामवासी काफी आहत है. वे किसी तरह से जुगाड़ कर अपने मवेशियो को चारा अपलब्ध करा रहे है. खतरे के निशान से ऊपर  घाघरा के रौद्र रूप देख क्षेत्र के लोग सहमे हुए है.

रेवती प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को तड़के करीब तीन बजे घाघरा की प्रचण्ड लहरों ने तिलापुर डेंजर जोन के किमी 70.200 पर स्थित नोज को बीच से लगभग 75 प्रतिशत तक ध्वस्त कर दिया. नोज के पास बसे लोगों की नींद आवाज से उचट गई. जब लोगों ने क्षतिग्रस्त नोज देखा तो इसकी सूचना तुरन्त सिंचाई विभाग के कर्मियों को दिया. सुबह से ही नोज के डैमेज कन्ट्रोल के लिए कार्य शुरू हो गया. नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि की वजह से नदी का तेवर प्रतिदिन तल्ख होता जा रहा है. नदी के प्रचण्ड लहरों का वेग भयानक होता जा रहा है. नदी के विकराल रूप को देख घाघरा दियरांअंचल के रहवासियों की धड़कनों की गति तीव्र हो गई है.

नदी के बैक रोलिंग पॉइंट 69. 600 से 70.00 पर अभी बचाव कार्य जारी ही है. सोमवार की सुबह करीब 3:00 बजे नदी की कटार सी धारा ने 70. 200 पर स्थित नोज को भयानक रूप से बैकरोलिंग करते हुए बीच से करीब 30 मीटर की दूरी में 75% तक ध्वस्त कर दिया. सिंचाई विभाग द्वारा आनन-फानन में वहां भी बचाव कार्य शुरू किया गया. डैमेजिंग पॉइंट  पर  नायलान क्रेट में  एसी बैग डालकर  डाला जा रहा है. वहीं बोल्डर की सहायता से  डैमेज कवर किया जा रहा है.

एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि डैमेज प्वाइंट को कवर किया जा रहा है. स्थिति सामान्य है. हालांकि नदी के भयंकर रूप को देखते हुए अनुभवी ग्रामीणों का कहना है कि नदी की विकरालता बढ़ती जा रही है. ऐसे में नदी कब कहां और किस प्रकार कोई क्षति कर दे यह कहा नहीं जा सकता. उधर, नदी खतरा बिंदु 58.00 मीटर से 1 मीटर 35 सेंटीमीटर ऊपर 59.53 पर बह रही है. बाढ़ का पानी समीपवर्ती गांव नवकागांव, देवपुर मठिया, माझा, धूपनाथ का डेरा, बैद्यनाथ का डेरा आदि गांव में प्रवेश कर गया है. ऐसे गांव के रहवासियों को बाढ़ की वजह से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाव की व्यवस्था नहीं होने से ऐसे गांव के निवासियों को नित्य कार्य के लिए अपनी जान जोखिम में डाल आवागमन किया जा रहा है. बाढ़ से घिरे गांव के निवासियों के लिए राशन की राशन की समस्या उत्पन्न हो गई है. शासन प्रशासन द्वारा राशन की राशन की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. पशुओं के चारे के लिए भी समस्या उत्पन्न हो गई है. बाढ का कहर जारी है. किसानों की फसलों को घाघरा की लहरें लील गई है जो फसलें बची है. वह भी जलमग्न हो गई है. नवकागांव में घरों के उजाड़ने का क्रम जारी है. 

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती दर्जनों गाँव नदी के पानी से घिर चुके हैं, जिससे बाढ़ की आशंका से तटीय बाशिंदे सहमे हुए हैं. पूर्व विधायक गोरख पासवान ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांवो का दौर किया और पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. प्रशासन द्वारा स्थापित बाढ़ चौकी के नाम पर केवल कागजी खाना पूर्ति की जा रही है. जिससे बाढ़ पीड़ितों में आक्रोश गहराने लगा है.
हल्दीरामपुर के छपिया व नारापर गांव में दो दर्जन से अधिक घर पानी से घिर चुके हैं. पीड़ित बंधे पर रात गुजरने को विवश हैं. प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के मध्य अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुँचायी गयी है. नारापार में जमींदारी बंधे से दो जगह से पानी व मिट्टी का रिसाव शुरू हो गया है. जिसको लेकर तटवर्ती लोग परेशान है. हालांकि बाढ़ खंड द्वारा बंधे को बचाने का कार्य शुरू हो गया है. पूर्व विधायक पासवान ने हल्दीरामपुर के अलावा बेल्थरा बाजार, सहियां, करीमगंज, उभांव, मुजौना, तुर्तीपार, खैराखास, महुआतर, गुलौरा मठिया, छोटकी टगुनिया आदि गावों का दौरा कर बाढ़ पीडितों का हाल जाना व उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन द्वारा बाढ़ पीडितो को मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लिया. इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्या शंकर यादव, प्रमोद यादव, अमलेश चौहान, जमील अंसारी, छात्र नेता ओमप्रकाश यादव, राजनाथ यादव, निशानी आदि मौजूद रहे.

बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) के सठिया ढाला के पास बीएसटी बांध पर घाघरा के कटान का खतरा बढ़ गया है. बाढ़ खंड के युद्ध स्तर पर कार्य जारी रखने के बावजूद नदी का रुख नरम नहीं है. बंधे के अंदर लगभग दो लाख की आबादी भी इसको लेकर भयभीत है. सुबह से लेकर शाम तक यहां कटान की हर स्थिति पर आमलोग भी अपनी नजर रख रहे हैं. कटान स्थल पर ट्रकों से पत्थर का बोल्डर लगातार गिराया जा रहा है. अब कटान पर कम, सभी लोग बीएसटी बांध को ही सुरक्षित करने में लगे हैं, ताकि यदि कटान बांध तक पहुंच कर भी इसका नुकसान न कर सके. बीएसटी बांध की तह से ऊपर तक पत्थर का बोल्डर बिछाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त दो बोल्डर स्टैंड भी बनाए जा रहे हैं. बाढ़ खंड के एसई एके राय ने बताया कि बांध को हर हाल में सुरक्षित किया जाएगा.

Related

Tags: कटान जयप्रकाशनगर बलिया बाढ़ बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया रेवती

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति के लिए दशमोत्तर कक्षाओं का मास्टर डाटा बेस अपडेट नहीं
Next: रामगढ़ ढाले पर चोरों ने किया एक दुकान पर हाथ साफ

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.