Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • शिक्षा से संस्कार, और संस्कार से मानव को चरित्रवान बनता है- प्रो. योगेन्द्र सिंह
  • Uncategorised
  • जिला जवार

शिक्षा से संस्कार, और संस्कार से मानव को चरित्रवान बनता है- प्रो. योगेन्द्र सिंह

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह
General Desk 13 April, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह

सुखपुरा(बलिया)। शिक्षा से संस्कार बनते है, और संस्कार ही मानव को चरित्रवान बनाता है. चरित्रवान मानव ही परिवार, समाज व राष्ट्र को मजबूती प्रदान करेगा. शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है. तभी शिक्षित परिवार, समाज व राष्ट्र की परिकल्पना सकार होगी.
यह बातें जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिहं ने कही.

वह उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा में शुक्रवार को आयोजित शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समाऱोह को बतौर मुख्य अतिथि संम्बोधित कर रहे थे. कहा कि वर्तमान परिवेश मे शिक्षा मानव के लिए अत्यंत आवश्यक है. शिक्षा का उत्थान तभी संम्भव है, जब सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीका से करें. चाहे वह शिक्षक हो, छात्र-छात्रा या अभिभावक. इसकी जिम्मेदारी से समाज को पीछे नही हटना होगा. तभी शिक्षा का उत्थान सम्भव है.

विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान की परिकल्पना ग्रामीण क्षेत्र से साकार करने की पहल का आह्वान करते हुए कहा कि एक शिक्षित बेटी दो परिवार को न सिर्फ शिक्षित करती है बल्कि संस्कारवान भी बनाती है. उन्होंने शिक्षको से भी पूर्ण मनोयोग से काम करने का आह्वान किया.
इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीपप्रज्वलनव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गोष्ठी को खण्ड शिक्षा अधिकारी बेरुवारबारी सुभाष गुप्ता, अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, अजीत पान्डेय, मंत्री संजय दूबे, अजय सिहं, अजेय किशोर सिंह, बृजमोहन प्रसाद अनारी, संतोष गुप्ता, उमेश सिहं, रमाशंकर यादव, अरबिन्द उपाध्याय, विनय पाण्डेय, नीरज सिंह, अजीत सिंह, मनीष सिंह आदि ने संम्बोधित किया. अध्यक्षता पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष श्यामबहादुर सिंह व संचालन चन्द्रकान्त पाठक ने किया.

छात्र छात्राओं ने किये उम्दा प्रदर्शन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया.
समाऱोह में प्राथमिक विद्यालय करमपुर नवीन के छात्र छात्राओं की स्काउट गाईड की टीम ने स्काउट से सम्बन्धित कार्यक्रम का उम्दा प्रदर्शन किया. प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से लोगो को विज्ञान के अध्ययन के प्रति जागरूक किया.
समारोह के आयोजकों ने मुख्य व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया.

यह हुए सम्मानित

जबकि मुख्य व विशिष्ट अतिथि ने शिक्षा क्षेत्र बेरुवारबारी के सोलह अवकाश प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया. इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के ग्यारह शिक्षक व शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले शिक्षकों में राम अशीष सिहं, कामेश्वर प्रसाद, कलावती वर्मा, रामायण यादव, मुखराम राम, फुलमोहम्मद, द्वारिका नाथ दूबे, जय प्रकाश सिहं, मुनरीका तिवारी, बच्चा सिहं, शिवजी सिंह, लालजी राम, रमाशंकर तिवारी, चन्द्रमा राम, विजय बहादुर चौहान आदि शामिल रहे.

Related

Tags: शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व शिक्षक सम्मान समारोह सुखपुरा

Post navigation

Previous: लोक कल्याण मेला में दी गयी सरकार की महात्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी
Next: राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.