Skip to content
30 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • 98वीं जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद गौरीशंकर राय
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • राजनीति

98वीं जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद गौरीशंकर राय

Remote Desk 11 June, 2021 1 minute read
Gouri Shankar rai memory

(कृष्णदेव नारायण राय की कलम से..)

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व सांसद स्व. गौरी शंकर राय की 98वीं जयंती पर गुरुवार को गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय, करनई के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि गौरीशंकर राय का व्यक्तित्व बहुआयामी था. मैंने उनसे जीवन मूल्यों, कर्तव्य, अनुशासन के साथ ही अन्याय व शोषण के खिलाफ संघर्ष करना सीखा है. वह जिस किसी मुद्दे पर बात करते थे ऐसा लगता था मानो वह उसी विषय के विद्वान हो.

पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि गौरीशंकर राय के बताए रास्ते पर चलने को हम सभी संकल्पित हैं. पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि हमें अपने पुरखों द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए. श्रद्धांजलि सभा को परमात्मा पांडे, भांवरकोल ब्लॉक के पूर्व प्रमुख शारदानंद राय आदि ने संबोधित किया.

इस दौरान कालेज के मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने विवि स्तर पर एमए गृह विज्ञान में स्वर्ण पदक प्राप्त बुशरा अजीम को महादेव राय स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया. साथ ही विवि स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त छात्राओं में शामिल गुंजन यादव (एमए गृह विज्ञान) को उमाशंकर राय स्मृति चिन्ह व इसी कक्षा की नेहा सिंह को शिवशंकर राय स्मृति चिन्ह दिया गया. महाविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक पाने वाली नीतू को रामदुलारी राय स्मृति चिन्ह, डीएलएड की शालिनी गुप्ता व नीलम यादव को संयुक्त रूप से गौरी शंकर राय स्मृति चिन्ह, बीएससी की राजश्री पांडे को हरिशंकर राय स्मृति चिन्ह, बीए की साधना यादव को करुणाकर तिवारी स्मृति चिह्न दिया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ एसपी सिंह ने सबका आभार जताया. कालेज के संरक्षक पारसनाथ राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया. अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडे व संचालन धनंजय राय ने किया.

तार्किक बहस करने वाले मुट्ठीभर सांसदों में गिने जाते थे गौरी शंकर राय

भारत के तार्किक बहस करने वाले मुट्ठीभर सांसदों में जिनकी गणना होती है, उनमें एक नाम स्वर्गीय गौरीशंकर राय का भी है. गौरीशंकर राय जी की ९८वीं जयंती पर उन्हें लोग याद कर रहे हैं, याद उन्हें किया जाता है, जिन्हे हम भूलते हैं, स्वर्गीय उन्हें लिखा जाता, जो नहीं होते. पर जो कभी न भूले हों और हमेशा आप की जेहन में हों, वह स्वर्गीय कैसे?, वे कल थे, आज हैं और कल भी रहेंगें. मुल्क की आजादी का सिपाही अमर होता है.
गौरी शंकर राय जी को पहली बार इमरजेंसी के बाद गाजीपुर कचहरी परिसर में सांसद पद का प्रत्याशी के रूप पर्चा भरते समय देखा था. शायद जीप की बोनट पर या किसी ऐसे ही किसी ऊंचे स्थान पर खड़े होकर अपने शुभचिन्तकों को सम्बोधित कर रहे थे. एकदम सीधा कद्दावर शरीर, गोरा रंग, सुनहरे बाल (सुनहरे इसलिए क्यों कि इमरजेंसी में पहचान छुपाने के लिए उन्हे बालों को काला करना पड़ा था, एल आई यू वाले सफेद वाले गौरीशंकर को खोजते ही रह गये और जब रंगना बन्द किया तो कुछ दिन सुनहरे ही दिखते रहे) एकदम किसी यूरोपियन जैसे.

मै कानून का विद्यार्थी था और संविधान मेरा प्रिय विषय. गौरीशंकर जी, आपातकाल में भारतीय संविधान को बौना करने की सरकारी कोशिशों की आलोचना कर रहे‌ थे, थोड़ा आम जनता के लिए, थोड़ा एकेडमिक भी. मै जब किसी को सुनता हूं, तो ध्यान से सुनता हूं. क्लास में भी जाता तो लेक्चर मन लगाकर सुनता रहा. यह बात अलग है कि क्लास में जाता ही बहुत कम था.

उनके छोटे से सम्बोधन ने मेरे लिए एक दिशा दे दी. इस बार का चुनाव प्रचार अपने जिले में ही होगा. यह गाजीपुर का सौभाग्य होगा कि एक स्वस्थ, मजबूत सोच वाला व्यक्ति हमारे बीच प्रत्याशी के रूप में आया है।

मूलरूप से करनई (बलिया) के गौरीशंकर राय जी के चुनाव में आलोचकों को केवल विरोध का एक ही मुद्दा मिला था, और वह यह कि बाहरी हैं. जीतकर बलिया चले जायेंगें. जो भी हो गौरीशंकर राय तकरीबन 92 हजार मतों के अंतर से चुनाव जीते. यह देश और साथ ही साथ गाजीपुर का दुर्भाग्य रहा कि जय प्रकाश नारायण के सम्पूर्णक्रान्ति की कोख से पैदा हुई जनता पार्टी अवसरवादी दक्षिणपंथी षणयंत्र का शिकार हो गयी.

तब अखबार छपने के बाद बिकते थे

मै उनके सासंद चुने जाने के बाद भी नयी दिल्ली में ४- डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद मार्ग पर भी कुछ दिन रहा. वे गम्भीर विषयों पर चर्चा करने के साथ ही विनोदी भी रहे। अपने हमउम्र के साथ बैठते तो मजाक भी करते. हम बच्चे भी कभी कदा कान लगाकर सुन लिया करते थे.
बाद के दौर में जब मै पत्रकारिता में आया तो उनकी प्रेस कान्फ्रेन्स में एकबार मुझे हिस्सा लेने का अवसर मिला. मै सिटी रिपोर्टिंग में था. बनारस में लहुराबीर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता थी – उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विलम्ब से उत्पन्न संवैधानिक संकट. मैने वह समाचार दिया और दूसरे दिन आदरणीय विद्याभास्कर जी ने उसी मुद्देपर गौरीशंकर राय जी को कोट करते हुए सम्पादकीय लिखी.

उसदौर में आज अखबार में सम्पादकीय का विषय प्रवर्तक होना, अपने आप में गौरव की बात थी, क्यों कि तब अखबार छपने के बाद बिकते थे, बिकने के बाद छपने का युग नहीं आया था.

Tags: समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: पत्नी को जिताने के लिए फर्जी मतपत्र डलवाने का आरोप, सफाईकर्मी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next: जेसीबी से गहरा गड्ढा खोद कर खुला छोड़ दिया था, दो बच्चों की डूबने से मौत

ये भी पढ़ें

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.