Skip to content
9 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • किसान पाठशाला की हुई शुरुआत, 163 स्कूलों पर चली किसानों की क्लास
  • Uncategorised

किसान पाठशाला की हुई शुरुआत, 163 स्कूलों पर चली किसानों की क्लास

नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण
General Desk 5 December, 2017 1 minute read

बलिया। द मिलियन थॉमस स्कूल (किसान पाठशाला) का दो चरणों में आयोजन होगा. इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत मंगलवार को हुई. जिले के कुल 163 स्कूलों किसानों की क्लास चली. मास्टर ट्रेनरों ने बकायदा एक शिक्षक के रूप में किसानों को खेती के लाभप्रद टिप्स बताए और पहले से निर्धारित विषय पर किसानों को कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

इस अभियान के तहत किसान पाठशाला का दूसरा चरण 11 से 15 दिसंबर तक चयनित ग्राम पंचायत के प्राइमरी या उच्च प्राइमरी स्कूल पर होगा. किसानों को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक 1 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा. किसानों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया है.     जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने का निर्देश दिया है.

बता दें कि हर न्याय पंचायत की ऐसी 2 ग्राम पंचायतों को चुना गया है, जो किसी के क्षेत्र में पीछे हैं. इन ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है. मास्टर ट्रेनर के रूप में तकनीकी सहायक, सहायक तकनीकी मैनेजर व ब्लॉक तकनीकी मैनेजर लगाए गए हैं. किसान पाठशाला के लिए इनको अलग से प्रशिक्षित किया गया है.

नोडल अधिकारियों ने किया निरीक्षण

किसान पाठशाला के आयोजन की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दो या तीन न्याय पंचायत पर एक नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जो निरंतर भ्रमण कर किसान पाठशाला के आयोजन की स्थिति को देखेंगे. मंगलवार को पहले दिन नोडल अधिकारियों ने अधिकांश स्कूलों पर भ्रमण भी किया. उप कृषि निदेशक इंद्राज, भूमि संरक्षण अधिकारी संजय श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव समेत अन्य नोडल अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्धारित विषय पर दी जा रही ट्रेनिंग का जायजा लिया.

किसान पाठशाला का ये है पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

 किसान पाठशाला के अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रत्येक दिवसवार विषय निर्धारित किया गया है.  विषयों के बारे में मास्टर ट्रेनर किसानों को विस्तृत जानकारी देंगे. पहले दिन फसल चक्र एवं जनपद में रबी की प्रमुख फसलों, मुख्य प्रजातियों व बीजों पर अनुदान, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व टिकाऊ खेती, जीरो बेस एग्रीकल्चर एवं जैविक खेती आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी. दूसरे दिन कृषि निवेश जैसे बीज, उर्वरक, कीटनाशक का महत्व, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप, जल प्रबंधन एवं ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई के साथ मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, पशुपालन व दुग्ध उत्पादन की व्यवहारिक जानकारी एवं पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जाएगा. तीसरे दिन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड, मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना व कृषि विभाग द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा. चौथे दिन औद्योगिक फसलों का महत्व, उद्यान विभाग की योजनाएं, पोस्ट हार्वेस्ट तकनीकी एवं मूल्य संवर्धन की जानकारी, खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत उत्पादों की ग्रेडिंग पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और विपणन एवं किसानों की आय दोगुना करने की रणनीति के साथ ई-बाजार के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. किसान पाठशाला के पांचवें व अंतिम दिन कृषि रक्षा का महत्व, एकीकृत नाशी जीव प्रबंधन, कृषि लागत घटाने के उपाय, शासकीय अनुदानों की डीबीटी प्रक्रिया, कृषक विचार विमर्श, पारदर्शी किसान सेवा योजना के बारे में मास्टर ट्रेनर बताएंगे.

Post navigation

Previous: नाबालिग किशोरी संग दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में
Next: अनुशासन संग जिंदगी जीना सीखाते है स्काउट, गाइडः दिनेश गुप्ता

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां
  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

You may have missed

SDM Bansdih Diwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसडीएम बांसडीह ने कटान पीड़ित परिवारों के बीच मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी खुशियां

General Desk 8 November, 2026
Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.