Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • असमंजस बाबू की 101वीं प्रस्तुति ने सामाजिक मसलों पर एकल नाट्य सम्पन्न
  • जिला जवार

असमंजस बाबू की 101वीं प्रस्तुति ने सामाजिक मसलों पर एकल नाट्य सम्पन्न

सक्रिय व सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के छः विभूतियों को किया गया सम्मानित
General Desk 31 December, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

सक्रिय व सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के छः विभूतियों को किया गया सम्मानित

बलिया। हर साल की तरह इस साल भी संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सौजन्य से ‘संकल्प सम्मान समारोह- 2018 का आयोजन मोती केशव कलवार धर्मशाला के सभागार में किया गया.
इस अवसर पर साहित्य, कला, लोकगीत, रंगकर्म तथा चित्रकारी के क्षेत्र में सक्रिय और सराहनीय कार्य करने वाले जनपद के छः विभूतियों को सम्मानित किया गया. रामजी तिवारी साहित्यकार, सोनी पांडे लेखिका, शालिनी श्रीवास्तव लेखिका, शैलेंद्र मिश्र ‘युवा लोकगीत गायक, आनंद चैहान रंगकर्मी तथा रूपेश सिंह चित्रकार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि, कथाकार, समीक्षक तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय, बनारस के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बलराज पांडे द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया. प्रोफेसर पांडेय ने संकल्प साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था के सूत्रधार आशीष त्रिवेदी एवं उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इनका कार्य बहुत ही सराहनीय और अतुलनीय है. आज जहां अलग अलग स्वार्थ और पूर्वाग्रह के चलते सम्मान दूषित होते जा रहे हैं कुछ सम्मान ही सात्विक रह गए हैं और संकल्प का यह सम्मान सात्विक सम्मान है.
इस सम्मान को पाने वाले लोग बधाई के पात्र हैं. यह सम्मान जिन लोगों को भी दिया गया है वह बलिया और बलिया से बाहर भी समाज, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र के सुगंध हैं. सम्मान, दायित्व और जिम्मेदारियों को बढ़ाता है. इस सम्मान से जो दायित्व और जिम्मेदारियां आप को सौंपी गई है, उस पर खरे उतरेंगे ऐसी मेरी शुभकामना है. प्रोफेसर पांडेय ने कहा कि आज जहां भौतिक वस्तुओं का मूल्य बढ़ता जा रहा है वही इंसान की कीमत का कम होते जाना यह दर्शाता है कि समाज की स्थिति बहुत ही विकट और भयावह है. ऐसे में कवि, कथाकार और रचनाकारों का दायित्व बढ़ जाता है. हमें पूरी शुचिता और संजीदगी के साथ इस विकट परिस्थिति का सामना करते हुए इसे दूर करना है.
सभी सम्मानित विभूतियों ने संकल्प संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा कि हम इस सम्मान से मिली जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. संकल्प के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि संकल्प पिछले कई वर्षों से साहित्य, समाज, संस्कृति, कला और अभिनय से जुड़े लोगों को सम्मानित करती रही है. हम ऐसे लोगों को सम्मानित करने पर गर्व है जो केवल कलम के और मंच के रचनाकार या कलाकार नहीं है. बल्कि अपनी लेखनी, रचना और अभिनय को अपने जीवन में जीते भी हैं.
इस अवसर पर जहां एक तरफ संकल्प के टीम के द्वारा प्रस्तुत जन गीतों ‘इसलिए राह संघर्ष की हम चुनें, जिंदगी आंसुओं में नहाई न हो‘ और ‘हम मेहनतकश जग वालों से जब अपना हिस्सा मांगेंगे‘ के साथ हिंदी के कुछ प्रमुख कविताओं की प्रस्तुति ने लोगों को झकझोर के रख दिया. वहीं दूसरी तरफ इलाहाबाद से आए वरिष्ठ अभिनेता राकेश यादव की एकल नाट्य ‘असमंजस बाबू‘ की 101वीं प्रस्तुति ने सामाजिक मसलों पर उपस्थित जनसमूह को हंसाया, रुलाया और संवेदित कर जागरूक किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष शर्मा, सोनी कुमारी, मुकेश चैहान, अर्जुन कुमार, ट्विंकल गुप्ता, गोविंदा, राहुल, प्रकाश तिवारी रोहित गोस्वामी, प्राकृति त्रिवेदी, अविनाश, अभिषेक कुमार रावत, साहिल,चंदन इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा. संचालन संकल्प के सचिव तथा वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने किया.

Related

Tags: बलिया संकल्प सम्मान समारोह

Post navigation

Previous: निरीक्षण में गोदाम मिला बन्द, पीसीएफ प्रबन्धक को चेतावनी
Next: शम्भूनाथ चौधरी ‘दादा’ के संघर्षों और विचारों से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी: डा. जनार्दन राय

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.