Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • दुबेछपरा रिंग बंधा: स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में, लगातर हो रहा बंधा सुरक्षा कार्य
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

दुबेछपरा रिंग बंधा: स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में, लगातर हो रहा बंधा सुरक्षा कार्य

दुबेछपरा रिंग बन्धे पर छाया खतरा लगभग टल चुका है
General Desk 13 September, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ringbandha6.jpg

बैरिया/रामगढ़(बलिया)। दुबेछपरा रिंग बन्धे पर छाया खतरा लगभग टल चुका है. बुधवार को दोपहर खतरे के शुरुआत के साथ ही बंधा बचाने का कार्य शुरू हो गया. तब जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, बाढ़ विभाग, सिंचाई विभाग तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग सब पहुंचे और बंधा बचाव का कार्य तेजी से होने लगा. शाम के समय विधायक सुरेन्द्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और बोरियों में ईंट के टुकड़े भर कर क्षतिग्रस्त हुए और हो रहे बंधे को बचाने के लिए लोहे की जालियों में फेंक रहे लोगों का आगे बढ़कर हाथ बटाने लगे. यह देख उनके साथ काफी संख्या में लोग जब तक विधायक वहां रहे काम में हाथ बंटाए.

बेचैनी में कटी रात
उधर गोपालपुर, दुबेछपरा व उदईछपरा छपरा के ग्रामीणों को रात भर नींद नहीं आई. बेचैनी में लोग बंधे का हाल लेते रहे. एसडीएम बच्चा लाल दुबे, क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, तहसीलदार गुलाब चन्द्रा, एसएचओ गगन राज सिंह, बाढ व सिंचाई विभाग के अभियन्ता पूरी रात बंधे पर रुक कर बंधा के सुरक्षा का कार्य कराते रहे.

पहुंचे दोनो सांसद, जाना हाल, दिया भरोसा

आज सुबह माननीय लोगों का भी बंधे के डेंजर स्थल पर आगमन हुआ. सबसे पहले पहुंचने वालों में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे. उन्होंने सबसे पहले एसडीएम, तहसीलदार, बाढ़ व सिंचाई विभाग के लोगों से बंधे की स्थिति के बारे में जानकारी ली. स्थिति नियन्त्रण में होने की बात सुनने के बाद वह वहां के लोगों से मिले. लोगों ने बंधा निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी व शिकायतों को नजर अंदाज करने की बात कही. सांसद नीरज शेखर ने भी बंधे के निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी पर आक्रोश जाहिर करते हुए उसकी आगे जांच कराने तथा मौजूदा आपदा से निपटने व आगे से शेष काम को मानक के अनुरूप कराने के लिए गम्भीरता बरतने की बात दूरभाष से जिलाधिकारी से की.

सांसद नीरज शेखर के जाने के कुछ ही देर बाद बलिया सांसद भरत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच हालात का जायजा लिए. वहां उपस्थित लोगों ने सांसद भरत सिंह के सामने वही गुणवत्ता में खामी की बात दुहराई. सांसद भरत सिह ने लोगों को बताया कि इस मामले में मैं मुख्यमंत्री व सम्बन्धित मन्त्रियों व अधिकारियों को बता चुका हूँ. जांच व दोषियों पर कार्यवाही आगे जरूर होगी. पहले यह जो समस्या आई है सामने, वह तो टाला जाय. यह जब टल जाता है तो आगे के होने वाले कार्यों पर आप लोग खुद निगरानी करते रहें. आपकी शिकायतें गम्भीरता से सुनी जाएगी.

विधायक ने बांध सुरक्षा में लगे श्रमिकों का हाथ बंटाया, देख सैकड़ो युवकों ने साथ-साथ किया श्रमदान

सांसद भरत सिंह के जाने के कुछ ही देर बाद विधायक सुरेन्द्र सिंह भी वहां पहुंचे. विधायक ने रात में ही सोशल साइट्स पर आपदा के मामले में ईश्वर के अलावा किसी का वश न होने की बात कह बंधा निर्माण मे किसी भी त्रुटि को अपनी कमी और नैतिक जिम्मेदारी मानने की बात की थी. गुरूवार को पहुंच कर अधिकारियों से कुछ देर बात करने के बाद सीमेंट की बोरियों में टुकड़ा भरने व उसे उठा कर फेंकने में वहां लगे श्रमिकों के काम मे हाथ बंटाने लगे. यह देख वहां सैकड़ो की संख्या में बोरियों में ईंट भरने, श्रमिकों के सिर पर उठाने तथा खुद भी उठा कर कटान स्थल पर डालने में ढाई तीन घंटे तक श्रमदान किए.

ग्रामीणों का कयास, टला खतरा

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण में है. ग्रामीण जो गंगा के जल के बैकरोल करने से पानी में उठने वाले गाज को खतरे का संकेत बता रहे थे, वहां अब कंकड़ व टुकड़े भरी बोरियां दिखने लगी है. गाज नही उठ रहा है, जिसे ग्रामीण खतरा टलने का संकेत मान निश्चिंत हुए. उनका मानना है कि अब अगर 20-30 सेमी से ज्यादा पानी बढ़ा तभी दिक्कत है. जिसके आसार अब नहीं दिखते. जबकि सुरक्षा कार्य जारी है.

Related

Tags: खतरा बैरिया रामगढ़

Post navigation

Previous: गैस एजेंसी के सेल्समैन की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, लूट
Next: मनियर में विद्युत चोरी में तीन पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.