Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डीएम ने बलिया और रसड़ा के सभी दुकानों को खोलने को लेकर जारी की गाइडलाइन
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डीएम ने बलिया और रसड़ा के सभी दुकानों को खोलने को लेकर जारी की गाइडलाइन

सोमवार और बुधवार को बायी तथा मंगलवार और गुरूवार को दायीं तरफ की खुलेंगी दुकानें, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल को नियमित भ्रमण कर अनुपालन कराने के निर्देश
News Desk 2 August, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_BALLIA

बलिया। नगरपालिका बलिया और रसड़ा में सभी दुकानों को खोलने को लेकर जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने गाइडलाइन जारी कर दी है. अब चिन्हित रोड के बाएं तरफ की दुकानें सोमवार और बुधवार को खोली जाएंगी, जबकि दायीं तरफ की दुकानें मंगलवार और गुरुवार को खोली जाएंगी. सड़क के अलावा अंदर की गलियों की दुकानें शुक्रवार को खुल सकेंगी.

दिन के इस रोस्टर के हिसाब से दुकानें सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ही खोली जाएंगी. इस बीच सोशल डिस्टेंस और मास्क की अनिवार्यता का पूरा ख्याल रखना होगा. सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाल नियमित भ्रमण कर इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे. इससे पहले ठेला, खोमचा व पटरी दुकानदारों के लिए पहले से ही स्थान चिन्हित कर दिया गया है, उसी के अनुसार वे अपना व्यवसाय कर सकेंगे.

राज्य सरकार द्वारा घोषित शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर इस बीच कोई पॉजिटिव मरीज मिलता है तो उसके घर के अगल-बगल व सामने दस-दस मकान/दुकान को खोलने की अनुमति नहीं होगी.


इस तरह होगा बायीं व दायीं ओर का निर्धारण



सड़क पर बायीं व दायीं ओर का निर्धारण कुछ इस तरह होगा. नगर पालिका बलिया में चौक से रेलवे स्टेशन, मालगोदाम रोड, हनुमान मंदिर, शनिचरी मंदिर के अलावा चौक से दुर्गा मंदिर होते हुए काली जी मंदिर बंधा रोड तक तथा चौक से कासिम बाजार होते हुए विशुनीपुर ओवरब्रिज पानी टंकी तक, विजयीपुर काली मंदिर से कासिम बाजार होते हुए स्टेशन रोड तक, चमन सिंह रोड तिराहा से बड़ी मस्जिद होते हुए मवेशी अस्पताल तक, दुर्गा मंदिर से गुदरी बाजार गुड़ मण्डी, चित्तू पाण्डेय चैराहा से ओक्डेनगंज पुलिस चौकी होते हुए आर्य समाज रोड तक, बालेश्वर मंदिर तिराहा से जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तक, एलआईसी रोड के सामने से नया चौक होते हुए जापलिनगंज पुलिस चौकी से पूर्व तक, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर से एससी कालेज चौराहा तक, जापलिनगंज सिटी पोस्ट आफिस तिराहा से नया चौक होते हुए मालगोदाम रोड तक, महिला अस्पताल से अधिवक्तानगर होते हुए कटहल नाला तक, रेलवे स्टेशन रोड से विशुनीपुर चैराहा, धर्मशाला चैराहा होते हुए टाउनहाल रेलवे स्टेशन तक, मिडढी चैराहा से पार्क-इन होटल तक तथा कुंवर सिंह चैराहा से बहादुपुर तक की सड़क पर बाएं व दाएं का निर्धारण होगा.


इसी प्रकार रसड़ा कस्बे में भगत सिंह तिराहा से क्रमशः आजाद चौराहा तक, कोतवाली रोड होते हुए आज चौराहा तक तथा कोटवारी मोड़ तक, प्यारे लाल चौराहा से मुंसफी रोड तक, तहसील रोड तक तथा तहसील मोड़ तक, मुंसफी मस्जिद से ब्रह्म स्थान तक तथा प्रधान डाकघर से नाथ बाबा मंदिर तक की सड़क के हिसाब से बाएं- दाएं का निर्धारण होगा.

Related

Tags: कोरोना वायरस दुकानें बलिया बाजार रसड़ा लॉकडाउन सिटी

Post navigation

Previous: वैश्विक महामारी से देश को बचाने की फरियाद लेकर बाबाधाम रवाना हुए फक्कड़ बाबा
Next: बलिया में 88 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल मरीजों की तादाद हुई 1871

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.