Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अब छह महीने में विकास की इबारत लिख दी जाएगी – भरत सिंह
  • जिला जवार

अब छह महीने में विकास की इबारत लिख दी जाएगी – भरत सिंह

सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में शनिवार को सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. प्रगति समीक्षा बैठक में इकतालीस विभागों के आलाधिकारियों ने अपने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्य एवं प्रस्तावित कार्ययोजनाओं को सांसद भरत सिंह, सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस सहित क्षेत्रीय नागरिकों के भारी भीड़ के समक्ष प्रस्तुत किया.
सेंट्रल डेस्क 7 May, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
OJHWALIA

दुबहड़ (बलिया)। सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में शनिवार को सांसद भरत सिंह के नेतृत्व में प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. प्रगति समीक्षा बैठक में इकतालीस विभागों के आलाधिकारियों ने अपने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्य एवं प्रस्तावित कार्ययोजनाओं को सांसद भरत सिंह, सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस सहित क्षेत्रीय नागरिकों के भारी भीड़ के समक्ष प्रस्तुत किया.

खण्ड विकास अधिकारी राजेश राय ने दुकान खंड दुबहड़ द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रस्तावित कार्यों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सांसद आदर्श गांव ओझवलिया में उन्नासी के सापेक्ष सतसठ पात्रों को प्रधान मंत्री आवास योजना में आनलाइन स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. जिसमें छब्बीस पात्रों के खाते में रकम भेज दी गई है. शेष बचे पात्र व्यक्तियों को भी अविलंब प्रधान मंत्री आवास योजना से आच्छादित कर दिया जाएगा. गांव में दस सोलार लाइटें लगा दी गई हैं. गांव के पोखरे का मनरेगा योजना के तहत सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है. जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि गांव में पहले से आनलाइन वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृति कर दी गई है. पुनः पन्द्रह दिनों के अन्दर पेंशन कैम्प लगाकर विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए गांव में ही पात्रों का चयन कर तुरंत स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी.
विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने कहा कि गांव में ही कैम्प लगाकर लोगों को कनेक्शन प्रदान कर अनवरत बिजली दिया जाएगा. गांव के लोगों ने कहा कि सांसद आदर्श गांव होने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बदहाल है. लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी ने अपने विभाग द्वारा गांव के सम्पर्क मार्ग को पन्द्रह जून तक पूर्ण करा देने का भरोसा दिया. प्रगति समीक्षा बैठक में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, विज्ञान विभाग, पंचायती राज विभाग आदि सहित विभिन्न विभागों के आलाधिकारियों ने अपने अपने विभाग का कार्य योजना विवरण को प्रस्तुत करते हुए गांव के चहु्ंमुखी विकास की बातें कहीं.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एन एस ने सभी विभागों के आलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारीगण गांव को आदर्श बनाने में अपनी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं. गांव को स्वच्छ बनाने में ग्रामीणों को भी जागरूक होकर अपने अपने आसपास की सफाई करनी चाहिए. सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब बलिया सहित क्षेत्र के विकास में कोई बाधा उपस्थित नहीं होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश सहित केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार है. अब किसी भी विभाग में कमीशनखोरी बरदाश्त नहीं की जाएगी.
सांसद भरत सिंह ने समापन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार ने बलिया जनपद सहित आदर्श गांव के विकास में बहुत बाधा पहुंचाईं. सपा सरकार विकास के नाम पर काली घटा थी. सपा सरकार ने कदम कदम पर विकास में बाधा पहुँचाकर हमें खूब थकाया. हमारे साथ अन्याय करके मेरा तीन साल बर्बाद की. लेकिन अब प्रदेश में वह काला अध्याय समाप्त हो चुका है. अब छः माह में ही विकास की इबारत लिख दी जाएगी. इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद दुबे, प्रधान मंडल अध्यक्ष विमल कुमार पाठक, संजीव कुमार मिश्र पिंटू, बिट्टू मिश्रा,मोहन दुबे, शिवकुमार कौशिक, सत्यनारायण गुप्ता, अरूण सिंह गामा, अरूण सिंह बन्टू, सुशील द्विवेदी आदि उपस्थित थे.

Related

Tags: आदर्श ग्राम ओझवलिया बलिया भरत सिंह विधायक सांसद

Post navigation

Previous: शिक्षा है अनमोल रतन पढने का सब करो जतन के नारो के साथ निकाली रैली
Next: अवध ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े लगभग 40 हजार की लूट

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.