रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को उप मुख्यमंत्री ने दिया एक लाख का पुरस्कार

Deputy Chief Minister gave award of one lakh to artist Ashish Trivedi
रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को उप मुख्यमंत्री ने दिया एक लाख का पुरस्कार

 

बलिया के रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर सुप्रसिद्ध रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एक लाख रुपए का पुरस्कार भेंट किया. यह पुरस्कार आशीष त्रिवेदी द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “क्रांति 1942@बलिया” की प्रस्तुति के लिए दिया.

18 अगस्त को बलिया गंगा बहुउद्देशीय सभागार में इस नाटक का मंचन किया गया. प्रस्तुति के दौरान उपस्थित परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुरस्कार की घोषणा की थी. इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व जिलाधिकारी रवींद्र कुमार उपस्थित रहे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट