

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. फतेहपुर जिले में लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को लेकर लेखपाल आंदोलित हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले युवा लेखपाल की हृदयविदारक मौत ने पूरे प्रदेश के लेखपालों को झकझोर दिया है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने इसे मौत नहीं बल्कि अधिकारियों के अमानवीय उत्पीड़न के कारण हुई हत्या करार दिया है। इसी क्रम मेंशुक्रवार को बांसडीह तहसील के लेखपालों ने काम छोड़कर आक्रोश प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उच्चाधिकारियों पर तत्काल एफआइआर दर्ज करने और निलंबन की मांग की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ज्ञापन में मृतक लेखपाल सुधीर कुमार के संबंध में बताया गया कि उनकी शादी थी जिसके लिए उन्होंने अवकाश मांगा था। लेकिन संघ का आरोप है कि ईआरओ के इशारे पर सुधीर कुमार पर काम खत्म करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था और छुट्टी नहीं दी गई जिससे वह अत्यधिक तनाव में थे।
लेखपाल संघ ने साफ कहा कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। तहसील अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि लेखपालों को बिना किसी तकनीकी प्रशिक्षण या पद के तकनीकी कार्य कराए जा रहे हैं, जो कार्य नियमावली का उल्लंघन है। लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस मामले में संज्ञान लेकर दोषी अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की और लेखपालों का उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है। इस दौरान जनार्दन सिंह,धनंजय देवेन्द्र सिंह, संजीव , विवेक यादव, लक्ष्मीकान्त यादव कृष्ण कुमार गुप्ता, सुधीर सिंह, महातम प्रसाद आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

