बहू के लिए धनबाद की पूर्व मेयर इंदू सिंह ने मोर्चा संभाला

बैरिया (बलिया)। 363 बैरिया विधान सभा के चुनावी समर मे  अपनी बहू आसानी सिंह  के  लिये बैरिया  की पूर्व प्रमुख  व धनबाद  की पूर्व मेयर इन्दू सिंह  ने मोर्चा  सम्भाल लिया है.

बहू आसानी सिंह के लिये बैरिया की पूर्व प्रमुख व धनबाद की पूर्व मेयर इन्दू सिंह ने मोर्चा सम्भाल लिया है. फोटो – नंदू सिंह

बलिया के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामाधीन सिंह  के धनबाद न्यायालय मे आत्मसमर्पण के कुछ ही देर बाद सिंह धनबाद से पैतृक गांव गोन्हियाछपरा पहुंची और कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर उनका उत्साहवर्धन कर बहू निर्दलीय प्रत्याशी आसानी सिंह  को तय कार्यक्रम के अनुसार  अपनी टोली के साथ जनसम्पर्क  के लिये भेज कर अपनी टीम लेकर जनसम्पर्क  में निकल पडी.

पूर्व  प्रमुख सिंह मंगलवार को बहुआरा, दोकटी, वाजिदपुर आदि क्षेत्र मे जाकर लोगों से मिलीं  और अपने बहू निर्दलीय  प्रत्याशी  आसानी  सिंह  के पक्ष मे वोट मांगी. वही प्रत्याशी  आसानी  सिंह  अपनी टीम के साथ सोनबरसा, कर्णछपरा, ठकुरी बाबा, भीखाछपरा, सोनबरसा, देवकीछपरा, भरतछपरा आदि गावों  मे घर घर जाकर लोगों से मिल कर वोट मांगी. दोनों लोगों के साथ गावों  में खासकर महिलाओं  की खूब भीड़-भाड़  रही.