Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • देश की धरोहर को बचाने में योगदान जरूरीः प्रो. निर्मला एस मौर्य
  • जिला जवार

देश की धरोहर को बचाने में योगदान जरूरीः प्रो. निर्मला एस मौर्य

मिशन शक्ति टीम के सहयोग से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव, मिशन शक्ति फेज- 4 के अन्तर्गत विश्वविद्यालय प्रांगण के नवाचार केन्द्र में राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस मनाया गया.
Central Desk 22 April, 2022 1 minute read
Prof. Nirmala S Maurya_ seminar

नवाचार केन्द्र में राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस मनाया गया

जौनपुर, बलिया. मिशन शक्ति टीम के सहयोग से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आजादी के अमृत महोत्सव, मिशन शक्ति फेज- 4 के अन्तर्गत विश्वविद्यालय प्रांगण के नवाचार केन्द्र में राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आज की युवाओं को यह देखने की जरूरत है कि वे देश को क्या दे रहे हैं? उन्हें देश को आगे बढ़ाने के लिए सजग योगदान देने की जरूरत है.

कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाए रखना हीं हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए और इसके लिए आज की युवाओं और नागरिकों को आगे आने की जरूरत है.

विशिष्ट वक्ता सह आचार्य अंग्रेजी विभाग, मेहरावा पी जी कालेज डॉ राज बहादुर यादव ने कहा कि समाज सेवा से हमारे व्यक्तित्व का विकास संभव है और इसके लिए समाज में महिलाएं मुख्य योगदान दे रही हैं.

डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य हमेशा ऊंचा रखना चाहिए और जौनपुर की मिट्टी में ऐसी बात है कि यहां के छात्र-छात्राएं कुछ भी करने की काबिलियत रखते हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मिशन शक्ति टीम छात्र छात्राओं को पूरी तन्मयता से जागरूक करने का कार्य कर रही है.

मुख्य वक्ता डॉ सुरेश कुमार जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा कि समाज, देश व राष्ट के नागरिकों की सेवा में योगदान देने वाला हीं जाग्रत राष्ट्र की अखण्डता, एकता व प्रभुता को बनाए रख सकती है इसलिए हम सभी को मिलकर इसके लिए कार्य करने की जरूरत है.

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव डॉ वनिता सिंह ने स्वागत भाषण डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव तथा धन्यवाद सह समन्वयक डॉ विनय वर्मा ने किया.

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ प्रियंका एवं मिशन शक्ति सदस्य डॉ सोनम झा, डॉ रेखा पाल, डॉ पूजा सक्सेना का विशेष योगदान रहा. तकनीकी सहयोग , शोध छात्र अवनीश विश्वकर्मा ने किया. इसके अलावा शिक्षकगण प्रोफेसर एके श्रीवास्तव, डॉक्टर नृपेंद्र सिंह, डॉ रजनीश भास्कर, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर राजेश कुमार, विवेक पांडे , आलोक मौर्य अर्पित श्रीवास्तव ,प्रवीण कुमार , सनी कुमार ,सरोज, पीयूष यादव अंतिमा , वैश्णवी श्रीवास्तव ,मोनिका मौर्या , आजाद केसरी सत्यम यादव, लालू यादव आदि उपस्थित रहे.

(डा. सुनील की रिपोर्ट)

महाविद्यालयों की परीक्षा का पीयू अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक की परीक्षाओं का गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृत लाल ने औचक निरीक्षण किया. जौनपुर शहर के महाविद्यालयों में सुबह की पाली में परीक्षा नियंत्रक अचानक पहुंचे उनके साथ विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अमृत लाल भी थे.

गुरुवार की सुबह की प्रथम पाली में स्नातक की परीक्षा चल रही थी. इस दौरान जौनपुर के सहकारी पीजी कॉलेज मिहरांवा, गौराबादशाहपुर के श्री चंद्र महाविद्यालय पिलखनी, सुधाकर सिंह शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में चल रही परीक्षा का निरीक्षण किया गया.
इसके बाद अधिकारीगण आजमगढ़ के श्री गांधी स्मारक महाविद्यालय बरदह, मां बबूना बालिका महाविद्यालय बरदह, श्री राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय बेलवार, सर्वोदय पीजी कॉलेज मार्टिनगंज बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज मार्टिनगंज का निरीक्षण किया.

इस दौरान अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी देखा। कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के संबंध में भी प्राचार्य और केंद्र व्यवस्थापक से पूछताछ की.
महाविद्यालयों को बढ़ती गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था करने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने सभी केंद्रों को परीक्षा के दौरान बिजली के लिए जेनरेटर की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी नहीं हो.
सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ परीक्षाएं चल रही थीं। उन्होंने कहा कि हर हाल में परीक्षा के दौरान कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों का पालन होना चाहिए.

(जौनपुर से डा.सुनील की रिपोर्ट)

Tags: वीर बहादुर सिंह

Post navigation

Previous: बांसडीह चौराहे से बड़ी बाजार जाने वाली सड़क पर लग रहे जाम से लोग परेशान
Next: केसीसी का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.