पत्रकार के चाचा व लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी के निधन से शोक

live blog news update breaking

पत्रकार के चाचा व लोक निर्माण विभाग में कार्यरत कर्मचारी के निधन से शोक

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के नगवा निवासी पत्रकार गोविंद पाठक के चाचा कृष्ण कुमार पाठक (लगभग 55 वर्ष) का निधन सोमवार को हो गया. उनके निधन की खबर पाकर गांव तथा क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी अंत्येष्टि सोमवार की शाम शिवरामपुर गंगा घाट पर की गई. मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र संजय कुमार पाठक ने दिया.

विदित हो कि स्वर्गीय कृष्ण कुमार पाठक लोक निर्माण विभाग बलिया में कार्यरत थे. वे काफी लोकप्रिय एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे.उनके दरवाजे पर शोक श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान विमल पाठक, मुन्ना पाठक, राम विनोद पांडेय, गुप्तेश्वर सिंह, नितेश पाठक, प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, विश्वनाथ पांडेय, खन्नू पाठक, बब्बन विद्यार्थी, संतोष पाठक, राधाकृष्ण पाठक, लक्की पाठक आदि मौजूद रहे.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट