Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • कमिश्नर की समीक्षा में खुलासा, हनुमानगंज, नवानगर, गड़वार और सीयर में ज्यादा केस मिल रहे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

कमिश्नर की समीक्षा में खुलासा, हनुमानगंज, नवानगर, गड़वार और सीयर में ज्यादा केस मिल रहे

डीसीपीएम की संविदा समाप्त कराने की हो कार्रवाई, सर्वे से सम्बन्धित पोर्टल अपडेट करने में लापरवाही पर कार्रवाई- - मण्डलायुक्त
News Desk 27 August, 2020 1 minute read
CORONA

बलिया। गुरुवार को बलिया जिले में 51 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि एक मौत की पुष्टि हुई है. बांसडीह के बिजलीपुर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई. इस तरह जिले में संक्रमितों की कुल संख्या अब 3,700 हो गयी है. संक्रमण से जिले में अब तक 41 लोग जान गंवा चुके हैं.

सैम्पलिंग व डोर-टू-डोर सर्वे के कार्य पर भी जताई नाराजगी

कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर से प्रयास जारी है. मण्डलायुत विजय विश्वास पंत ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इसकी समीक्षा की. सर्वे से सम्बन्धित पोर्टल अपडेट नहीं रहने पर जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पुष्पेंद्र शाक्य की संविदा समाप्त कराने का निर्देश सीएमओ को दिया.

उन्होंने कहा कि अभी भी सैम्पलिंग जिस तेजी से होनी चाहिए, वह नहीं हो रही है. इसमें सुधार लाने के लिए सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल को कड़े शब्दों में चेतावनी दी. कहा, कांटैक्ट ट्रेसिंग व सर्विलांस कार्य में और सुधार की जरूरत है. डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य सही ढ़ंग से नहीं होने पर भी नाराजगी जताई. इसके नोडल अधिकारी बीएसए व जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रतिदिन समीक्षा कर इसमें सुधार लाएं.

पोर्टल पर सर्वें की सूचना अपडेट नहीं रहने का कारण पूछा तो इसके जिम्मेदार अफसर एनएचएम के डीसीपीएम स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए. इस पर कड़ी नाराजगी जताई और सीएमओ को निर्देश दिया कि इनकी संविदा समाप्त कराने की कार्रवाई करें.

सैम्पलिंग की समीक्षा में उन्होंने 17 से 23 अगस्त तक का औसत निकालकर देखा तो पाया कि औसतन 627 सैम्पलिंग करायी गयी है, जो कम है. इस पर नाराजगी जताते हुए बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में बताया गया कि 01 अगस्त से 26 अगस्त 2020 तक 1810 केस के सापेक्ष 8279 व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग हुई है. इस संख्या को भी कम बताते हुए बढ़ाने का निर्देश सीएमओ को दिया.

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रोजाना मिलने वाले पॉजिटिव केस की प्रतिदिन समीक्षा हो. यह भी देखा जाए कि उनके कितने कान्टैक्ट ट्रेस हुए, कितने की सैम्पलिंग हुई. समीक्षा में पाया गया कि शहरी क्षेत्र के अलावा विकास खंड हनुमानगंज, नवानगर, गड़वार व सीयर में ज्यादा केस मिल रहे है. यहां पूरी बारीकी से डोर-टू-डोर सर्वे एक सप्ताह के अन्दर कराने और संदिग्ध केस की सैम्पलिंग कराने का निर्देश दिया.

जिला चिकित्सालय में आरटीपीसीआर लैब के बारे में पूछताछ की तो सीएमएस ने बताया कि 14 सितम्बर तक लैब का काम पूरा हो जाएगा.

होम आइसोलेशन की शर्त पूरा नहीं करने वाले को एल-1 भेजें. होम आईसोलेशन में रह रहे मरीजों की प्रतिदिन स्वास्थ्य की जानकारी टीम द्वारा की जाए. यह भी देखें कि उन मरीजों के पास थर्मामीटर व पल्स आक्सीमीटर अनिवार्य रूप से रहे. जो मरीज होम आइसोलेशन की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें एल-1 फैसिलिटी सेंटर भेज दिया जाए. बैठक में रामआसरे, डीपीएम आरपी यादव, एसीएमओ डॉ. हरिनन्दन, चिकित्साधिकारी सिद्धार्थमणि दूबे आदि मौजूद थे.

Tags: सीयर हनुमानगंज

Post navigation

Previous: क्या हुआ जब कमिश्नर अचानक पहुंचे सीएचसी रेवती
Next: सरयू के बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का कमिश्नर ने लिया जायजा

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.