बेल्थरारोड: गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ का आयोजन बुद्ध पूर्णिमा को

बेल्थरारोड

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

बेल्थरारोड,बलिया. तहसील क्षेत्र में श्रीराम गुप्ता के आवास पर शांति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आगामी 23 मई, बुद्ध पुर्णिमा पर होने वाले गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ के संदर्भ में गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट गंगा की ओर से बुधवार को नगर में एक बैठक हुई.

शक्तिपीठ के विजेंद्र नाथ चौबे ने बेल्थरारोड में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगामी ज्योति कलश यात्रा के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि 23 मई बुधवार बुद्ध पुर्णिमा को गृहे गृहे होने वाले यज्ञ में सभी कार्यकर्ता सक्रियता दिखायें. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन मोहन प्रसाद मद्धेशिया, माखनलाल, डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर टुनटुन, डॉ श्रीराम गुप्ता, गुलाबचंद गुप्ता, दयानंद प्रसाद, रवींद्रनाथ पांडेय आदि लोग मौजूद रहे.

24 घंटे का हनुमान चालीसा पाठ

बेल्थरा रोड. स्थानीय नगर के श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, चरण सिंह तिराहा के प्रांगण में पवन सुत सेवा समिति शास्त्री नगर के तत्वावधान में बुधवार से 24 घंटे का हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ किया गया। अगले दिन गुरुवार की दोपहर में पूर्णाहुति के बाद सायं 7 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस आशय की जानकारी समिति के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने देते हुए भक्तजनों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।Hanuman ji

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel