Ballia-वंदे मातरम…राष्ट्र गीत प्रकाशन के 150 वर्ष पूरे होने पर विश्वविद्यालय में किया गया सामूहिक गान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. राष्ट्र गीत वन्देमातरम् के प्रकाशन के डेढ़ सौ साल पूरे होने के मौके पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। यह गीत प्रथम बार 7 नवम्बर 1875 को बंग दर्शन पत्रिका में प्रकाशित हुआ था।

स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की अद्भुत भूमिका रही है। सैकड़ों राष्ट्रभक्तों ने इस गीत से प्रेरणा पायी और मातृभूमि पर अपने प्राण न्योछावर किये। विद्यार्थियों में देशभक्ति का भाव भरने और उन्हें स्वातंत्र्यवीरों के बलिदानी भाव से संपृक्त करने के उद्देश्य से जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का सामूहिक गायन हुआ।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने राष्ट्रगीत की संवेदना को साझा किया। कहा कि इस गीत में राष्ट्र के साकार स्वरुप को माता के रूप में नमन किया गया है। इस गीत के भाव को महसूस करने मात्र से ह्रदय में देशभक्ति का भाव हिलोरे लेने लगता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे, औऱ धन्यवाद ज्ञापन चीफ प्राक्टर डॉ प्रियंका सिंह ने किया.

इस अवसर पर कुलसचिव एस एल पाल, शैक्षणिक निदेशक डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. अजय चौबे, डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, डॉ छबि लाल, डॉ स्मिता, डॉ लाल विजय सिंह, डॉ अनुराधा राय, डॉ रजनी चौबे, डॉ मनोज जायसवाल, डॉ प्रवीण नाथ यादव, डॉ संदीप यादव, डॉ सरिता पाण्डेय, डॉ रंजना मल्ल आदि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel