Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-मंत्री संजय निषाद के बयान पर बवाल-करणी सेना ने रखा इनाम, सपा ने इस्तीफा मांगा तो कांग्रेस पहुंची पुलिस के पास
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-मंत्री संजय निषाद के बयान पर बवाल-करणी सेना ने रखा इनाम, सपा ने इस्तीफा मांगा तो कांग्रेस पहुंची पुलिस के पास

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के ‘बलिया के बहुत से लोगों’ को लेकर दिए गए बयान पर विवाद जारी है।  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री का इस्तीफा मांगा है तो करणी सेना ने इनाम तक घोषित कर दिया है।
General Desk 2 December, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Nishad Ballia

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय/आशीष दूबे,बलिया

बांसडीह,बलिया. प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के ‘बलिया के बहुत से लोगों’ को लेकर दिए गए बयान पर विवाद जारी है।  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने मंत्री का इस्तीफा मांगा है तो करणी सेना ने इनाम तक घोषित कर दिया है।

सलेमपुर लोकसभा के सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने बांसडीह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंत्री का बयान केवल राजनीतिक उद्दंडता नहीं, बल्कि बलिया की ऐतिहासिक अस्मिता पर चोट है। सांसद ने कहा कि “मंत्री जी को बलिया का नाम लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने से पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। अगर उन्हें जानकारी नहीं है, तो बेहतर है कि वह किसी जानकार से पूछ लें। इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले व्यक्ति का यह बयान निंदनीय ही नहीं, शर्मनाक है।”

सांसद ने कहा कि मंत्री को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। “अगर मंत्री में नैतिकता है तो स्वयं पद छोड़ दें। अगर नहीं, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनसे इस्तीफा मांगना चाहिए। यह राजनीतिक बयान नहीं, ऐतिहासिक सच्चाई और जनसम्मान का प्रश्न है।”

उधर मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाल को तहरीर सौंपी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मंत्री निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

पाठक ने अपनी तहरीर में बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के ‘दलाल’ शब्द के प्रयोग से जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों और निवासियों के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने बलिया के गौरव मंगल पांडे, चित्तू पांडे, हजारी प्रसाद द्विवेदी, आचार्य परशुराम चतुर्वेदी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसी महान विभूतियों का उल्लेख किया। पाठक के अनुसार, मंत्री ने अपने बयान से पूरे जनपद को बदनाम किया है और जनमानस में आक्रोश व्याप्त है। हालांकि इस मामले में अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई होने की सूचना नहीं मिली है।

इस बीच बलिया के करणी सेना जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा-” अगर मेरे सामने मंत्री संजय निषाद आ गए तो राख लगाकर उनकी जुबान खींच लूंगा। अगर नौजवान कोई उनकी जुबान खींचकर लाता है कि उसे 5 लाख 51 हजार का इनाम दूंगा। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बलिया के करणी सेना जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह ने मंत्री संजय निषाद पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने मंत्री निषाद पर आरोप लगाते हुए कहा- जो व्यक्ति खुद टिकट बेचकर पैसे कमाता है और निषाद वंश को गुमराह कर दलाली करता है, वह बलिया जैसे ऐतिहासिक जनपद को ‘दलाल’ कह रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद 29 नवम्बर को बलिया के बांसडीह में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा था कि ‘बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल बहुत थे और दलाली का सिस्टम अभी भी चल रहा है। इसीलिए बलिया अभी बर्बाद है। नहीं तो बलिया ‘बागी बलिया’ था। अंग्रेजों को मारकर भगाया था। देश को आजाद कराया था’।

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bansdih News Ballia LIVE Ballia news करणी सेना कांग्रेस डॉ. संजय निषाद बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: Ballia-हैंडपंप को लेकर कहासुनी खूनी संघर्ष में बदली, महिलाओं को भी पीटा
Next: बलिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई: कुछ ही घंटों में गुमशुदा युवती सकुशल बरामद

ये भी पढ़ें

Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.