Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-परिवहन मंत्री ने 18 शिक्षामित्रों को 18 हजार का चेक व प्रमाण पत्र वितरण किया
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-परिवहन मंत्री ने 18 शिक्षामित्रों को 18 हजार का चेक व प्रमाण पत्र वितरण किया

जिले के गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
General Desk 5 May, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Parivahan Mantri Shikshamitra

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

अशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिले के गंगा बहुद्देशीय सभागार में मंगलवार को भव्य शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

समारोह के दौरान मंत्री ने 18 शिक्षामित्रों को 18-18 हजार रुपये के चेक वितरित किए तथा उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समाज में हर प्रकार का सम्मान मिलना चाहिए और सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 लाख 43 हजार शिक्षामित्रों को प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसे 01 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वर्ष 2017 में मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। साथ ही अनुदेशकों को 17 हजार रुपये वेतन, 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा। इस मौके पर मंत्री ने जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि जिले के वैन से हल्दी तक बाईपास कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा भृगु मंदिर कॉरिडोर के लिए 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। कटहल नाला निर्माण के लिए 31 करोड़ एवं सफाई कार्य के लिए 02 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिन पर कार्य प्रगति पर है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़ी पहल करते हुए उन्होंने बताया कि कंपोजिट विद्यालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जीजीआईसी स्कूल में भूमि उपलब्ध हो गई है, जहां जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। जिले में रोडवेज डिपो के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रसड़ा, बेल्थरारोड और बैरिया में रोडवेज निर्माण की योजना है, जबकि उजियार में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इसके अलावा माल्देपुर से विजयपुर तक गंगा नदी की पानी को रोकने हेतु ठोकर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि बलिया जिले का समग्र विकास तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में यह क्षेत्र प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल होगा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, बीएसए मनीष कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षामित्र आदि उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार शिक्षामित्र सम्मान समारोह

Post navigation

Previous: Ballia-दहेज हत्या के आरोप में पति की गिरफ्तारी,सास-ससुर, जेठ समेत आठ लोगो पर मुकदमा
Next: बलिया की शिप्रा सिंह को विकसित भारत युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में मिला दूसरा स्थान

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.