
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बलिया
भीमपुरा,बलिया. भीमपुरा थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2026 को थाना भीमपुरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर रात के समय पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर उसके घर में घुस गया और आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर कीमती जेवरात तथा नकदी चोरी कर ले गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस मामले में थाना भीमपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में शीतल कुमार उर्फ छोटू उर्फ रोमी पुत्र मारकण्डेय निवासी ग्राम छिछोर, थाना हलधरपुर, जनपद बलिया, उम्र लगभग 21 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को नेवादा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक अदद नथिया (पीली धातु), तीन जोड़ी पायल (सफेद धातु) तथा 1150 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

