Ballia News: महिला ने सास-ससुर और पति पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, भोजपुर में हुई है शादी

bansdih thana

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

बांसडीह,बलिया. दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा और मारपीट की तहरीर पर पुलिस ने वादिनी के पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़िता (निवासी छोटकी सेरिया) ने बताया कि वर्ष 2019 उनकी शादी बिहार के भोजपुर जिला के थाना बहोरनपुर क्षेत्र के चाना केवटिया निवासी रोशन ओझा से हुई थी।

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही उनके पति रोशन, ससुर भरत ओझा व सास गीतांजलि देवी द्वारा उन्हें कम दहेज लाने की बात को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। धीरे धीरे इनका उत्पीड़न बढ़ने लगा और इन लोगों द्वारा मारपीट करने के साथ खाना पानी भी बंद किया जाने लगा।

आरोप है कि बीते 20 मई को पुनः पांच लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष ने पीड़िता को गाड़ी में बिठाकर मायके छोटकी सेरिया लाकर गांव से बाहर एक बगीचे के सामने गाड़ी से उतार दिया और गाली-गलौच करते हुए वहीं छोड़कर चले गये।

मायके पहुंची पीड़िता ने सबको पूरी बात बताई। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति व सास ससुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel