Ballia news :- फेफना की राजनीति में उबाल, नारद राय बोले – “मैं बेचैनी की दवा हूं”

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

राजनीति में इन दिनों फेफना विधानसभा सीट सुर्खियों में है। यह सीट पहले से ही भाजपा और सपा के बीच प्रतिष्ठा की जंग मानी जा रही थी, लेकिन अब पूर्व मंत्री नारद राय के बयान ने इसे और भी गर्मा दिया है।

सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नारद राय ने अपने अंदाज़ में विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा – “मैं बेचैनी की दवा हूं। मैं एलोपैथ नहीं, आयुर्वेदिक दवा हूं। होम्योपैथिक को धीरे-धीरे लीजिए और स्वस्थ रहिए। जल्दीबाज़ी में अंग्रेजी दवा ली तो हार्टअटैक और मौत तय है।”

उनके इस बयान को सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला माना जा रहा है। नारद राय पहले बलिया सदर से दो बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, अब वे फेफना से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

इधर, भाजपा के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक संग्राम सिंह यादव पहले से ही अपने-अपने स्तर पर सक्रिय हैं। ऐसे में फेफना सीट पर मुकाबला अब त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फेफना की लड़ाई महज चुनावी जंग नहीं बल्कि प्रतिष्ठा की परख बन चुकी है। दो पूर्व मंत्री और एक मौजूदा विधायक के आमने-सामने आने से यह सीट बलिया की सबसे चर्चित सीट बन गई है। अब देखना होगा कि नारद राय का यह “दवा वाला बयान” मतदाताओं और विरोधियों पर कितना असर डाल पाता है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel