Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया.जिले में एसआईआर का कार्य जारी है। इस बीच रसड़ा में महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री बाल्मीकि त्रिपाठी, पूर्व सांसद बब्बन राजभर शामिल रहे।
मुख्य अतिथि ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदाता फार्म भरवाने का आह्वान किया। कहा कि युवा एवं नए मतदाता शामिल हों जिससे युवा पीढ़ी की प्रदेश संवारने वाली सरकार को एक बार फिर से चुनने में सहभागिता हो। डुप्लीकेट मतदाताओ की गहनता से जांच कर उनका नाम कटवाएं। फर्जी मतदाताओं का नाम कटवाने में कोई परेशानी आए तो बी एलओ से संपर्क करें। आगामी चुनाव को जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।
महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी महाराज ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए भी कुछ समय निकालकर देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु सशक्त भयमुक्त प्रदेश अपराध मुक्त प्रदेश बनाने वाली सरकार को फिर से एक बार बनाने के लिए आप सभी तैयार हो जाएं। एवं अधिक से अधिक मतदाता फार्म भरकर मतदाता बनाने में सहयोग कर अपनी पार्टी के प्रति दायित्व का निर्वहन करें।
इस मौके पर निखिलेश त्रिपाठी, अविनाश सिंह, जय प्रकाश वर्मा, अरुण भा, जय प्रकाश वर्मा, ठाकुर मंगल सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सत्या सिंह, सुनील दूबे, रागिनी सिंह, सर्वेश तीवारी, दिनेश सिंह गोधन, अरुन तीवारी, श्रीनारायण वर्मा, सोनु दूबे, शिशिर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन मयंक शेखर ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


