Ballia News: प्राथमिक विद्यालय में हादसा: करंट की चपेट में आए दो बच्चे,बिजली विभाग की अनदेखी फिर पड़ी भारी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के चक इमलिया प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो मासूम छात्र विद्युत तार की चपेट में आकर झुलस गए। घटना दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान हुई।

ग्रामीणों की सहायता से दोनों बच्चों को किसी तरह तार से अलग कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कक्षा चार के छात्र दीपांशु पुत्र देवेंद्र राजभर और विवेक पुत्र विजेंद्र राजभर विद्यालय के सामने लगे एक विद्युत पोल के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पोल से लटक रहे तार के संपर्क में वे आ गए। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे दोनों झुलस गए।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह और अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन करंट के चलते वे बच्चों को तार से अलग नहीं कर सके। बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को तार से अलग किया और तुरंत सीएचसी ले गए।

सीएचसी के चिकित्सकों ने विवेक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दीपांशु का उपचार वहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार चौबे ने बताया कि विद्यालय परिसर के समीप लगे विद्युत पोल पर कुछ ग्रामीणों ने निजी कनेक्शन के तार जोड़ रखे थे, जिसके कारण लटका हुआ तार करंट प्रवाहित हो गया और हादसा घटित हुआ।

वहीं, वार्ड सदस्य मोहम्मद नैय्यर ने बताया कि वर्ष 2023 से ही विद्युत विभाग को जर्जर पोल और अवैध कनेक्शन को लेकर कई बार लिखित शिकायतें दी गई थीं, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जर्जर पोल को हटा दिया गया होता तो यह दुखद घटना टाली जा सकती थी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel