Ballia-मुठभेड़ में इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सब्दलपुर चट्टी के पास पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय खेतों की ओर भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, तभी एक बदमाश ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पकड़ लिया। गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान दीपक पासवान पुत्र लालदेव पासवान, निवासी वार्ड नंबर-9 कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया के रूप में हुई है।

घायल को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल, बलिया भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।घटना का फायदा उठाकर उसका दूसरा साथी सतीश सैनी पुत्र स्व. मुन्ना सैनी, निवासी गुठौली, थाना बांसडीह रोड, अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

मुठभेड़ में बरामद मोटरसाइकिल

पूछताछ के दौरान घायल बदमाश ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर 20 मई व 4 जून 2025 की रात पकड़ीडीह स्थित देसी शराब की दुकान से शराब की पेटियां, नगदी और स्कैनर चोरी कर चुका है। इसके अलावा उसने 9 मई 2025 को थाना गड़वार क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल (UP60W4665) चोरी करने की बात भी स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, दीपक पासवान पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद की है। भीमपुरा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक अहम सफलता मानी जा रही है। फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel