Ballia-घरेलू गैस की किल्लत दूर होने के आसार, एसडीएम ने गैस एजेंसी संसालकों के साथ बैठक के बाद दिया आश्वासन

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरारोड कस्बे में पिछले कई दिनों से जारी घरेलू गैस संकट को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने बुधवार को क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ आपात बैठक बुलाई।

बैठक में गैस आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ताओं को हो रही दिक्कतें तथा समस्या के समाधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में ओम गैस एजेंसी,भारत गैस और एचपी गैस के संचालक मौजूद रहे।

ओम गैस एजेंसी, बेल्थरा रोड के संचालक ओमप्रकाश सर्राफ ने बताया कि प्लांट स्तर पर गैस की कमी होने के कारण पिछले दिनों सप्लाई प्रभावित थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गैस लोडिंग नियमित रूप से शुरू हो चुकी है

उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने स्पष्ट किया कि पहले कस्बे में केवल एक वाहन से ही गैस आपूर्ति संभव हो पाती थी, लेकिन अब स्थिति बेहतर करने के लिए आने वाले दिनों में दो गैस वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को गैस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी।

एसडीएम ने सभी एजेंसी संचालकों को गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्ध सप्लाई और उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए हैं।

कस्बे के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब घरेलू गैस की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel