Skip to content
7 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • डीएम बलिया ने की एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा, धीमे कार्य पर अधिकारियों को लगी फटकार
  • Front Page
  • बलिया शहर

डीएम बलिया ने की एक करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा, धीमे कार्य पर अधिकारियों को लगी फटकार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें एक करोड़ से ऊपर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा हुई.
General Desk 2 September, 2025 1 minute read
DM Ballia 2 Sep Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें एक करोड़ से ऊपर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा हुई.

डीएम ने विकासखंड मनियर व चिलकहर एवं अन्य ब्लॉको में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य की प्रगति धीमी गति से कार्य होने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यदाई संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जिले में जितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं उनको पूर्ण कर तत्काल हैंडओवर करें।

साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यह कार्य कितने दिनों में पूर्ण हो जायेगा बताएं. बताया गया कि एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण हो जायेगा जिस पर जिलाधिकारी ने उससे लिखित रूप से तुरंत आवेदन लिया और चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि अगर एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर नहीं हुआ तो आपके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे मैरिटार में पर्यटन स्थल निर्माण एवं नगरा में स्थित दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति में धीमी पाए जाने कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी से लिखित रूप से आवेदन लिया और निर्देश दिए कि इस कार्य को तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए और इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। 08 करोड़ 69 लाख की लागत से बनाए जा रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिगरिसड़, राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरिया, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हाल का निर्माण एवं 36 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय हुसैनाबाद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर जिलाधिकारी ने यू0पी0 डेस्को समाज कल्याण एवं संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि इस कार्य प्रगति में तेजी लाएं और निमार्ण कार्य को पूर्ण कर हैंडओवर करने को कहा।

साथ ही ड्रग वेयर हाउस निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि 08 सितंबर तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर सीएमओ को हैंडओवर करें। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि अगर निमार्ण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरंत मुझे अवगत कराएं ताकि शासन को भी पत्र के माध्यम से प्रेषित किया जा सके।

 

जिलाधिकारी ने आइजीआरएस की समीक्षा की

 

जिलाधिकारी ने आइजीआरएस से संबंधित शिकायत की निस्तारण के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। जिसमें आइजीआरएस पोर्टल पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता के पक्ष में कम शब्दों में लिखकर निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाकर शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से सुने और उनके पक्ष में शिकायत का निस्तारण आख्या विस्तार से लिखकर एवं शिकायतकर्ता के साथ सुनते हुए फोटो भी अपलोड करें।

साथ ही अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के आईजीआरएस पोर्टल पर कम शब्दों में लिखकर निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करने पर तुरंत आवेदन पत्र को निरस्त करने को कहा।जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन विभागों के आवेदन पत्र निरस्त किए गए हैं उन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ चेतावनी नोटिस जारी किया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, जिला विकास अधिकारी आनंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, सीएमओ डॉ संजीव एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Next: Ballia-स्कूल बस ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मारी, 20 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

Bansdih chatra sammanit
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व

General Desk 6 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें

You may have missed

Belthra Peace Commeti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक

General Desk 6 October, 2026
Belthra Flood
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी

General Desk 6 October, 2026
Bansdih Byke Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

General Desk 6 October, 2026
Servical Jagrukta
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

General Desk 6 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.