Ballia-पॉक्सो, अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 22 वर्षीय सचिन कुमार को राजपुर शिवरामपुर तिराहे के पास से पकड़ा। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पीड़िता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थीं।

उपनिरीक्षक बांक बहादुर सिंह और उनकी टीम 27 फरवरी 2026 को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर टीम ने राजपुर शिवरामपुर तिराहे के पास से आरोपी सचिन कुमार (22) को गिरफ्तार कर लिया। संचिन कुमार मैरीटार, बांसडीह, बलिया का निवासी है।

पीड़िता को पहले ही सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel