Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • गंगापुर से दुबे छपरा तक डेंजर जोन, जद में आ सकता है NH 31 भी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

गंगापुर से दुबे छपरा तक डेंजर जोन, जद में आ सकता है NH 31 भी

गायघाट में आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रही है गंगा, गंगा के बाढ़ के पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, तुर्तीपार में सरयू का 64.36 मीटर पर जलस्‍तर स्थिर
News Desk 30 August, 2020 1 minute read



बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

गोपालपुर ग्राम पंचायत की बस्तियों पर गंगा के बाढ़ के पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके चलते बाढ़ और कटान की आशंकाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं. बताते चलें कि बैरिया तहसील अंतर्गत गोपालपुर ग्राम पंचायत के गोपालपुर, दुबे छपरा, उदयी छपरा तथा प्रसाद छपरा गांव के तरफ गंगा के बाढ़ के पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

नदी के किनारे लगभग आधा दर्जन ऐसे स्थान बन गए, जहां से गोपालपुर, संत कमल दास की कुटिया के पीछे, दलित बस्ती तथा उदयी छपरा में कई जगहों से गंगा के बाढ़ का पानी आबादी में घुसने लगा. वहां बाढ़ विभाग ने मिट्टी से भरी बोरियां डलवा कर उन जगहों को सुरक्षित किया. ग्रामीणों के भय का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोरिया डालने में ग्रामीण भी मजदूरों का हाथ बंटाए.

फिलहाल रविवार को मिट्टी की बोरियां डालने का काम बंद है तथा बस्तियों में बाढ़ के पानी का प्रवेश भी रुका हुआ है. बावजूद इसके ग्रामीणों में बाढ़ के पानी के बस्ती में प्रवेश करने व कटान शुरू होने का डर बना हुआ है.

गौरतलब है कि केंद्रीय जल आयोग शाखा गायघाट पर रविवार को सुबह 8 बजे गंगा का जल स्तर 57.560 मीटर दर्ज किया गया. साथ ही आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा के दर से बढ़ने की भी बात बताई गई. कल शनिवार को सुबह 8 बजे गायघाट में गंगा का जलस्तर 57.220 मीटर दर्ज किया गया था. यानी 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 34 सेंटीमीटर बड़ा है. वर्तमान में बढ़ाव जारी भी है.

गोपालपुर गंगा तट पर मौजूद प्रसाद छपरा के मुन्ना पांडेय व अन्य जागरूक लोगों ने बताया कि यहां करोड़ों की लागत से बाढ़ कटान रोकने के लिए आधा अधूरा लगाया गया पारकोपाइन नाम मात्र का भी राहत नहीं दे सका. सरकार का पैसा व्यर्थ गया. लूट खसोट का शिकार हुआ. यहां लगा पारकोपाइन पूरी तरह से डूब गया है. उसके ऊपरी सिरे से 4-5 मीटर ऊपर गंगा का पानी बह रहा है तथा जहां पारकोपाइन लगा है, वहां से 25-30 मीटर आगे गांव की ओर गंगा के बाढ़ का पानी भर चुका है.

ग्रामीणों ने बताया की गंगापुर से दुबे छपरा तक सबसे खतरनाक स्थिति है. इसके बीच की बस्तियां और आबादी डेंजर जोन के क्रिटिकल प्वाइंट पर हैं. अगर पिछले साल सितंबर माह की तरह गंगा का पानी बढा और इस बीच में बाढ़ का पानी बैकरोल किया तो इसके बीच के मैदान, बस्तियां तो नेस्तनाबूद होंगी ही, एनएच-31 के अस्तित्व को बचाना भी मुश्किल होगा.

इस बाबत बाढ़ खंड के एसडीओ कमलेश कुमार से मोबाइल पर जब पूछा गया तो उनका कहना था कि हम लोग बराबर नजर रखे हुए हैं. फिलहाल ऊपर से गंगा का पानी धीरे धीरे कम हो रहा है. अगर विषम परिस्थितियां सामने आती हैं तो उनसे निपटने के लिए हमारे पास पत्थर के बोल्डर व पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है. गंगापुर और रामगढ़ में बंबोक्रेट तैयार कर डाला जाएगा. हमारा प्रयास रहेगा कि किसी भी तरह के धन जन की हानि ना हो.

बलिया के तुर्तीपार में सरयू का 64.36 मीटर पर जलस्‍तर स्थिर बना हुआ है, जबकि गंगा का जलस्‍तर मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में बढ़ाव की ओर है, जबकि बलिया जिले में गंगा इस समय चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं. दूसरी ओर गंगा का रुख तल्‍खी की ओर होने से इससे जुडे़ नदी और नालों में पलट प्रवाह की स्थिति भी बन रही है.

केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार
Tags: बाढ़ बैरिया रामगढ़ सरयू

Post navigation

Previous: जिले में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 41 नए पॉजिटिवों की पुष्टि
Next: अब एक प्राइवेट स्कूल संचालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.